फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पहले समन्वय समिति की सूची की जारी, खुशी की लहर दौड़ते ही कर दी रद्द

Fri, 15 Mar 2019 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को खुद ही अपनी किरकिरी करा ली। शुक्रवार दोपहर बाद पार्टी ने हरियाणा के लिए 15 सदस्यीय समन्वय समिति की कमान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी। जिससे हुड्डा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन शाम छह बजने से पहले ही समन्वय समिति की सूची पर रोक लगाने का पत्र जारी हो गया। 

विज्ञापन


नियुक्तियों की सूची और उस पर रोक लगाने का पत्र दोनों ही राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद की ओर से जारी किए गए। समिति में हर गुट को तवज्जो दी गई थी। सूत्रों के अनुसार समिति में नियुक्तियों पर कोई विवाद नहीं है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति व राज्य चुनाव समिति भी गठित होनी है। इसके अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी हरियाणा कांग्रेस के बनाए जाएंगे। 

ये सारी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इसलिए समन्वय समिति की सूची भी इनके साथ ही एक-दो दिन में जारी होगी। हालांकि, हरियाणा कांग्रेस में नियुक्तियों को रोकने का चलन नया नहीं है। समन्वय समिति की रोकी गई सूची में पार्टी आलाकमान ने जहां लोकसभा चुनावों के लिए हुड्डा पर भरोसा जताया था। वहीं हर गुट के बड़े नेताओं को समिति में शामिल कर गुटबाजी थामने का भी प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में ये नेता थे शामिल

प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, सीएलपी लीडर किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कैलाशो सैनी, अनिल ठक्कर, विधायक कुलदीप शर्मा, जयबीर बाल्मीकि व सरदार जयपाल सिंह लाली इस सूची में शामिल थे।

वेणुगोपाल के हस्ताक्षर के बिना मान्य नहीं होगी कोई लिस्टः तंवर
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न कमेटियां गठित करने की सूचियां जारी करेंगे। उनके हस्ताक्षर के बिना कोई भी लिस्ट मान्य नहीं होगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति में अध्यक्ष के अलावा दो या तीन उपाध्यक्ष व बाकी सदस्य होंगे। बता दें कि समन्वय समिति की लिस्ट राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद की ओर से जारी की गई थी, जिसके लिए वह अधिकृत नहीं हैं। संगठन स्तर व नियुक्तियों के लिए एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल अधिकृत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें