फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ीः इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास, तेज प्रेशर के बाद छोड़कर भागे

Wed, 05 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
गड्ढों में जमा तेल
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी में गांव जाटूवास के पास इंडियन ऑयल की मुंद्रा-पानीपत क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सोमवार की रात को बदमाशों ने वाल्व लगाकर चोरी का प्रयास किया। बदमाश मुख्य पाइपलाइन में सेंध लगाने में कामयाब भी हो गए थे लेकिन प्रेशर अधिक होने से वहां से फरार हो गए। जिससे यहां से गुजर रही नहर के समीप गड्ढों में तेल भर गया। सूचना मिलने के बाद आईओसी अधिकारियों ने तेल लाइन की मरम्मत कराकर रिसाव बंद कर दिया है।

विज्ञापन


 जाटूवास के समीप से गुजर रही इस लाइन के आसपास सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने तेल बिखरा देखा तो इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन से तेल चोरी होने से इनकार किया जा रहा है। मुंद्रा से पानीपत जा रही आईओसी की कच्चे तेल की पाइपलाइन गांव जाटूवास के समीप से गुजरी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
तेल की मुख्य पाइप लाइन में बदमाशों ने वाल्व लगाकर उसको पाइपलाइन से जोड़ा था। पुलिस ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो पाइपलाइन से तेल निकल रहा था जिसकी वजह से यह तेल आसपास के गड्ढों में जमा हो गया है। संभवत: अधिक प्रेशर होने की वजह से बदमाश इसे बंद नहीं कर पाए और इसे छोड़कर फरार हो गए। 

आईओसी की तरफ से ट्रैकिंग सिस्टम लगाया हुआ है लेकिन यह सेंध सोमवार की रात को ही लगाई गई थी, जिससे इसका अंदाजा नहीं हुआ। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने उस क्षेत्र को कवर करके रिसाव को बंद कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया है कि चोर यहां से तेल नहीं ले जा सके लेकिन तीन से चार टैंकर तेल इन गड्ढों में भर गया। फिलहाल पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 आईओसी के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल तेल चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। -बिजेंद्र, एसएचओ मॉडल टाउन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें