चंडीगढ़। सेक्टर- 32 में सड़क किनारे बिना इंडिकेटर जलाए धुंध में खड़ी एंबुलेंस में पीछे से एक्टिवा टकरा गई। हादसे में एक्टिव चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-32ए निवासी इंद्रजीत सिंह सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह प्रावइेट बिजनेस करता है। रोज की तरह वह सेक्टर- 28 स्थित दुकान से 23 दिसंबर की रात को घर जा रहा था। जब वह जीएमसीएच-32 के सामने टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा तो थोड़ी दूर जाते ही उसकी एक्टिवा एंबुलेंस के पीछे जा टकराई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल को तुरंत जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। घायल के मुंह, नाक और बाई टांग में गंभीर चोटें आई हैं।