फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Blasts: पुलिस ने रिक्रिएट किया धमाकों का सीन, कंपनियों से मांगी आरोपियों की कॉल डिटेल

Sun, 14 May 2023 11:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से आजादवीर सिंह और अमरीक सिंह के पिछले तीन माह की कॉल डिटेल और लोकेशन मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह दोनों आरोपी इस दौरान किस-किस के साथ संपर्क में आए और कहां-कहां रहे।
विज्ञापन
अमृतसर में फ्लैग मार्च निकालते जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों को लेकर पुलिस ने रविवार दोपहर दो बजे सीन रीक्रिएट किया। टीम ने सारागढ़ी पार्किंग से विस्फोटक वाला बैग नीचे फेंके जाने की घटना को दोहराया। टीम मुख्य आरोपी आजादवीर सिंह को साथ लेकर यहां पहुंची थी। आरोपी ने विस्फोटक रखने के बाद जिस एंगल से फोटो खिंचवाई गई, उसे भी दोहराया। 

विज्ञापन


आजादवीर सिंह से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले गुरदासपुर व तरनतारन में रहकर आया था, क्योंकि दोनों जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है। इसलिए आशंका है कि वह तस्करों के संपर्क में भी आया होगा।

कंपनियों से तीन माह की कॉल डिटेल मांगी
पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से आजादवीर सिंह और अमरीक सिंह के पिछले तीन माह की कॉल डिटेल और लोकेशन मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह दोनों आरोपी इस दौरान किस-किस के साथ संपर्क में आए और कहां-कहां रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने तीन धमाकों के मामले में बाबा बकाला के गांव वडाला कलां निवासी आजादबीर सिंह, गुरदासपुर जिला निवासी अमरीक सिंह, अन्नगढ़ के पटाखा कारोबारी साहिब सिंह उर्फ साबा और मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें