पंचकूला। आईटीबीपी भानू में चल रहे 75वें पीटी कोर्स के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन उपस्थित रहे। कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कांस्टेबल जीडी फकीरा साबरा 37वीं वाहिनी को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान उसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुहन ने बताया कि इस कोर्स की अवधि 12 सप्ताह होती है। कोर्स के लिए विभिन्न वाहिनियों से 61 पदाधिकारी सम्मिलित हुए थे, जिसमें अंत तक केवल 22 प्रशिक्षणार्थी ही कोर्स को पूर्ण कर सके। 12 सप्ताह के काेर्स में प्रशिक्षणार्थियों को फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रेक्टर के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार किया जाता है। इसमें पीटी, घोड़ा चलाना, रोप की सिखलाई, स्वीमिंग, गेम का प्रशिक्षण दिया जाता है जो जवान सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर लेते हैं और अच्छी ग्रेडिंग लेकर पोजिशन प्राप्त करते हैं, उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षक के तौर पर तैनाती का मौका मिलता है। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा, उपमहानिरीक्षक गुरिंदर पाल सिंह गिल, सेनानी विक्रांत थपलियाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे