18 मार्च से पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने उसके सबसे खास साथी पपलप्रीत सिंह को सोमवार को होशियारपुर से पकड़ लिया है। पपलप्रीत ही अमृतपाल की फरारी का मास्टर माइंड था।
अमृतपाल को उसके चाचा ने सरेंडर करने को कहा था लेकिन पपलप्रीत ने उसे फरार होने को कहा। इसके बाद पपलप्रीत साये की तरह उसके साथ रहा। आखिरी बार मार्च के अंत में पपलप्रीत को होशियारपुर के एक डेरे में देखा गया था। तभी से माना जा रहा था कि अमृतपाल और पपलप्रीत के रास्ते अलग हो चुके हैं। अब पपलप्रीत के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अमृतपाल भी जल्द शिकंजे में होगा।
यह भी पढ़ें : Operation Amritpal: 23 दिन बाद पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतपाल का साथी पपलप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार
पपलप्रीत अमृतसर के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। अमृतपाल के माध्यम से वारिस पंजाब दे को मजबूत कर खालिस्तान का खाका खींचने का पूरा षड्यंत्र उसी ने रचा था। 18 मार्च के बाद अमृतपाल को फरार करवाने में भी उसकी मुख्य भूमिका है। पपलप्रीत हमेशा से विवादों में रहा है।