फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई दिल्ली से जीतने आता है, कोई जीतने के बाद दिल्ली चला जाता है' 

Tue, 31 Jan 2017 09:36 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृतसर लोकसभा चुनाव में वित्त मंत्री अरुण जेटली के हारने के बाद विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा सीट का उपचुनाव भी भाजपा के लिए साख का सवाल बन गया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मोहन सिंह छीना के लिए वोटों की अपील की। 

उन्होंने पहले मंच पर छीना को प्रोजेक्ट किया उसके बाद विधानसभा के अकाली भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। गुरु की नगरी को प्रणाम करने के साथ ही शाह ने आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल और अमृतसर संसदीय सीट छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।
विज्ञापन


दोनों नेताओं को बाहरी की संज्ञा देते हुए शाह ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वे पंजाब में मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए बैठे है। यह सपना पूरा नहीं होगा क्योंकि पंजाब को प्रकाश सिंह बादल के नाम से जाना जाता है न कि किसी बाहरी व्यक्ति के नाम से।

उन्होंने कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन को अमृतसर की जनता ने लोकसभा में भेजा था, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री बनने की लालसा ने उन्हें यहां से पीठ दिखाकर भागने को मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

पंजाब चुनाव देश की सुरक्षा का सवाल

अम‌ित शाह - फोटो : फाइल फोटो
पहले उन्होंने सांसद बनना चाहा तो पंजाब की जनता ने उन्हें बनाया। अब वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अमृतसर में झांकने तक नहीं आए।

उन्होंने कहा कि कोई यहां दिल्ली से आकर सीएम बनने का ख्वाब देख रहा है तो कोई जीतने के बाद दिल्ली चला जाता है। स्थिति यह है कि अमृतसर की जनता ने कैप्टन की हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिर लिख दिया है।

पंजाब चुनाव देश की सुरक्षा का सवाल
अमित शाह ने पंजाब के चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ पंजाब का चुनाव नहीं है। यह देश की सुरक्षा का चुनाव है। पाकिस्तान से सटे इस सूबे में भाईचारा भाजपा अकाली गठबंधन ही बना सकता है। मैं पंजाब से नहीं हूं उसके बावजूद यहां के नाम शहीदों की सूची में देख कर सीना चौड़ा हो जाता है।

पंजाब के लिए लुभावने वादे
शाह ने कहा कि अमृतसर पहला ऐसा शहर है जो हेरिटेज के साथ स्मार्ट सिटी बनने की राह पर अग्रसर है। हजारों करोड़ का केंद्र सरकार का बजट पंजाब के विकास का इंतजार कर रहा है। अब पंजाब के लोगों को तय करना होगा कि पंजाब का सरदार कौन होगा। बाहरी व्यक्ति या फिर यहां का स्थानीय नेता जो जनता के बीच रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें