राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक को स्थगित किया गया है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की ओर से 6 जनवरी को ली जाने वाली बैठक का समय और स्थान ज्यों का त्यों रहेगा। बराला रविवार को बालसमंद रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें चुनावों से संबंधित दिशा निर्देश देंगे।
9 जनवरी को हो सकता है मेयर का शपथ ग्रहण समारोह
इन परिस्थितियों के बीच मेयर गौतम सरदाना और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अब 10 के बजाय 9 जनवरी को हो सकता है। सूत्रों की मानें तो मंडल आयुक्त की ओर से समारोह के लिए दोबारा से 9 जनवरी की तारीख दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो शहर की सरकार को एक दिन पहले शपथ लेने का मौका मिल जाएगा।
फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 9 जनवरी को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। दो-तीन दिनों में अगली तारीख तय करके कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला छह जनवरी को ही बैठक लेंगे। -सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा