फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के गोहाना में 29 जनवरी को अमित शाह की रैली, पटियाला का भी कर सकते दौरा

Mon, 16 Jan 2023 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द पंजाब का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि गृह मंत्री 29 जनवरी को पंजाब आएंगे और पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव खत्म करने को पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हरियाणा में उतारने का निर्णय लिया है। उनकी पहली रैली 29 जनवरी को सोनीपत के गोहाना में होगी। इसके अलावा तीन फरवरी को तीन जिलों में राज्य स्तरीय रविदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


पार्टी ने गोहाना रैली व रविदास जयंती के कार्यक्रमों के लिए संयोजक और समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गोहाना रैली के लिए सांसद रमेश कौशिक को संयोजक नियुक्त किया है। विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक रैली के समन्वयक बनाए गए हैं। रविदास जयंती के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए धनखड़ ने सांसदों और विधायक की जिम्मेदारी तय की है। 

नरवाना में होने वाले कार्यक्रम के लिए राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार को संयोजक, सुनीता दुग्गल को सह-संयोजक और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को समन्वयक नियुक्त किया है। गुरुग्राम के कार्यक्रम के लिए मंत्री डॉ. बनवारी लाल संयोजक, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता सह-संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा समन्वयक बनाए गए हैं। यमुनानगर के कार्यक्रम के लिए सांसद रतनलाल कटारिया संयोजक, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सह-संयोजक और प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी समन्वयक होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रदेश प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुग्राम, यमुनानगर व नरवाना में संत गुरू रविदास की जयंती राज्य स्तर पर मनाने का पार्टी ने निर्णय लिया है। गोहाना में शाह की लोकसभा क्षेत्र की रैली होगी। रविदास जयंती के कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक समरसता और प्रगाढ़ की जाएगी। 

29 को पटियाला आ सकते हैं शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द पंजाब का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि गृह मंत्री 29 जनवरी को पंजाब आएंगे और पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटियाला सीट पर भाजपा अपनी स्थिति मजबूत मान रही है। पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा का कहना है कि 29 जनवरी को गृह मंत्री का दौरा प्रस्तावित है लेकिन अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें