फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Samvad: सीएम मान बोले-अमृतपाल केस में हमने हिंसा नहीं होने दी, नाकामी पूछनी है तो हरियाणा-मणिपुर...

Mon, 07 Aug 2023 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी के जीतने पर पूरा दिन खबरें चलती हैं, मगर हमारी जीत पर जिक्र नहीं होता। जीत गए तो मोदी, हार गए तो लोकल। उन्होंने कहा इससे तो लग रहा है हमारा कुत्ता कुत्ता, तुम्हारा कुत्ता टॉमी।
विज्ञापन
CM Bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद-पंजाब आज चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में हो रहा है। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। इस दौरान भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिवनाई। 
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान ने अपने संबोधन की शुरुआत में शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की दो प्रतिशत आबादी है लेकिन नब्बे प्रतिशत कुर्बानी दी। पंजाब के हर गांव में शहीद हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जब अंग्रेजों से लड़ रहे थे तो वे आजादी के लिए कान्फिडेंट थे। बस उनकी चिंता थी कि देश किसके हाथ में जाएगा। 

मान ने कहा कि 75 साल हो गए अभी भी देश में कई समस्याएं हैं। आज भी हमारे युवा अपनी जमीन बेच कर फिर अंग्रेजों के देश में जा रहा है। मान ने कहा कि हमारे पास शहीदों का विजन है। हम उसी पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


गिनाई सरकार की तीन उपलब्धियां
मान ने कहा कि मेरी सरकार की तीन उपलब्धियां हैं। हमने बिजली का बिल शून्य किया और बिजली बोर्ड को भी पूरी सब्सिडी दी। हमने झारखंड में कोयला खान खरीदी। हमने 12 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का किया है। हमने ग्रीन स्टांप पेपर इंडस्ट्री के लिए जारी किया है। अब उद्योग को एक ही जगह पर सभी एनओसी मिलेगी। अपनी सरकार को नंबर दिए जाने पर मान ने कहा कि मैं खुद नंबर हूं। नंबर तो जनता देती है। मैं नंबरिंग में नहीं पड़ता। मेरा मानना है कि काम करते रहो। 

पंजाब में रिवर्स माइग्रेशन शुरू

युवाओं के विदेश जाने के सवाल पर मान ने कहा कि ब्रेन ड्रेन की समस्या बहुत बड़ी है। हमारा टेलेंटेड युवा बाहर जा रहा है। 2016 से 21 तक सरकार ने कहा कि खजाना खाली है। इससे युवा हताश हुए। लेकिन अब हमने पंजाब में जॉब शुरू कर दी है। अब कई लोग पंजाब में विदेश से लौट रहे हैं। 

 

रोज मेरे पास लोगों के फोन आते हैं कि हम कनाडा छोड़कर पंजाब आ रहे हैं। विदेश में बसे लोग पंजाब आना चाहते हैं। पहले की सरकार ने अवसर नहीं पैदा किए। पंजाब के एनआरआई यहां आना चाहते हैं। बोइंग में 60 फीसदी इंजीनियर भारतीय हैं।

पीएम मोदी को भी रिवर्स माइग्रेशन की जरूरत 

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मोदी जी को तो खुद बाहर से यहां लाना पड़ता है। मोदी जी तो खुद बाहर ज्यादा रहते हैं, उन्हें खुद रिवर्स इमिग्रेशन की जरूरत है। ...और भारत तो पहले से आत्मनिर्भर था। वक्त के हिसाब से चीजें बदलने की जरूरत होती है। अब किसान सिर्फ खेती पर निर्भर नहीं रह सकता। हर क्षेत्र में पीढ़ी बदल गई है। सियासत, बॉलीवुड, उद्योग, खेल में पीढ़ी बदल चुकी है। पहले दफ्तरों का टाइम साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक कर दिया। थोड़े दिन बाबुओं को दिक्कत हुई। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने को मिल रहा है। हमने इससे बिजली बचाई। यह 31 जुलाई तक की व्यवस्था थी। लोगों को ये सहूलियत हुई कि वे दफ्तरों में जाकर अपना जरूरी काम कराएं और फिर अपने काम पर चले जाएं। 


 

सीएम ने नेताओं पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के नेता ईमानदार थे, कोई घटना होने पर इस्तीफा दे देते थे। पहले लोग टिकट उस इलाके से मांगते थे, जहां लोग उन्हें जानते थे मगर अब नेता उस इलाके से टिकट मांगते हैं, जहां उन्हें कोई नहीं जानता हो।


 

सीएम मान ने दिल्ली सेवा बिल पर दी प्रतिक्रिया

दिल्ली सेवा बिल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली का बिल नहीं है। केंद्र पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी है। मान ने कहा दिल्ली बिल पर लोकसभा में गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा नहीं है... तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह पहले वहां पर्ची क्यों बांट रहे थे। पीएम को देश के बारे में सोचना चाहिए।


 

चपरासी भी बदलना हो तो पीएम से परमिशन लेनी होगी: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली का चपरासी भी बदलना हो तो पीएम से परमिशन लेनी होगी। यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी नहीं मानते हैं। मान ने लोगों से पूछा क्या 15 लाख रुपये खाते में आ गए। दो करोड़ रोजगार भी नहीं मिला। किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई।
 
 

विपक्ष के चेहरे पर जवाब

सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी के सामने विपक्ष के चेहरे पर कहा कि 140 करोड़ लोग चेहरा हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को परेशान कर रही है। कोई अगर कुछ बोलता है तो जेल में डालती है। अरविंद केजरीवाल के चेहरा होने पर मान ने कहा कि चेहरा लोग चुनेंगे। सीएम मान ने कहा कि बीजेपी के जीतने पर पूरा दिन खबरें चलती हैं, मगर हमारी जीत पर जिक्र नहीं होता। जीत गए तो मोदी, हार गए तो लोकल। 
 
विज्ञापन

पहले की सरकारों ने पाले गैंगस्टर

पंजाब में कानून व्यवस्था पर सीएम मान ने कहा कि हम डेढ़ साल से सरकार में हैं, गैंगस्टर डेढ़ साल में पैदा नहीं हुए। पहली की सरकारों ने उन्हें पाला। अमृतपाल के सवाल पर मान ने कहा कि इस मामले में सरकार कामयाब रही। हमने अमृतपाल को जेल में डाला। कोई खून खराबा नहीं हुआ। भाजपा नेताओं से पूछिए हरियाणा, मणिपुर में कौन फेल रहा है। 

नूंह में क्या हो रहा है। रामनवमी के दौरान पंजाब में कोई बवाल नहीं हुआ। लॉ आर्डर ठीक नहीं होता तो इन्वेस्टर पंजाब में क्यों आते। पंजाब की जमीन पर हर बीज उगेगा लेकिन मैं पंजाब में नफरत का बीज नहीं उगने दूंगा। श्री आनंदपर साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है लेकिन वहां के सांसद मनीष तिवारी हैं। फरीदकोट में सिर्फ 15 हजार मुस्लिम आबादी है वहां के सांसद मोहम्मद सादिक हैं। पंजाब के लोग भाईचारे को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें