फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालडा अमर उजाला रूपांतरण रंग बरसे में खेली गई फूलों की होली

Fri, 01 Apr 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
विज्ञापन
अमर उजाला रुपांतरण क्लब का रंग बरसे कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डालडा अमर उजाला रूपांतरण रंग बरसे कार्यक्रमका आयोजन पंचकूला में द ग्रैंड महाराजा होटल में संपन्न हुआ। इस मौके पर फूलों की होली जमकर खेली गई व एक बड़ी रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें  ट्राइसिटी की महिलाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन


डालडा की रेसिपी प्रतियोगिता में पहला स्थान अनीता भाटिया, दूसरा स्थान  सीमा राठी, तीसरा जसपाल ने प्राप्त किया। कैच की प्रतियोगिता में पहला मंजू मलिक, दूसरा मधु शर्मा, तीसरा स्वीटी मवोचा ने हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में डालडा कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल किया गया। 

कैच की रेसिपी प्रतियोगिता में कैच के मसाले व हींग का इस्तेमाल किया गया। ज्यूरी क े तौर पर होटल जेडब्ल्यू मेरिएट केशेफ नवीन हांडा व सायक राय ने अपना फैसला तय मानकों के आधार पर सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरटैक्स के मालिक अरुण ग्रोवर  उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डालडा की ओर से बिजनेस हेड दिनेश अग्रवाल, जीएम फाइनेंस आरएस मूर्ति, एरिया सेल्स मैनेजर देवेंद्र शर्मा,सुब्रत दास व उपेंद्र ओझा मौजूद रहे। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि डालडा कंपनी वर्र्षों से घरेलू खाद्य उत्पाद की वजह से सभी घरों से जुड़ी रही है। अब डालडा अमर उजाला रंग बरसे जैसे कार्यक्रमों से ये जुड़ाव और भी ज्यादा मजबूत हो रहा है।  इस कार्यक्रम में कैच की तरफ से विभा सैनी ने शिरकत की। 

तंबोला खेलकर जीते इनाम
कार्यक्रम में सभी उपस्थित महिलाओं ने तंबोला खेलने का लुत्फ उठाया तथा इनाम जीते। इसके साथ ही डालडा से जुडे़ हुए क्विज में कई महिलाओं ने पुरस्कार जीते। पुरस्कार जीतने वाली महिलाओं में निकिता , पल्लवी, चांदनी शर्मा, रजनी, रीता शामिल रहीं।

कैच पर भी आधारित क्विज आयोजित की गई। इसमें तमाम लोगाें ने हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। रंगारंग कार्यक्रमों में उमा महाजन ने गीत गाया तथा ममता श्रीवास्तव , सीमा राठी, रीता सिंह, ऊषा तिवारी ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें