फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता जीतकर बच्चों ने पाया सम्मान, मां बाप बोले- मिली सपनों को उड़ान

Mon, 10 Sep 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता जीतकर रंगों के नन्हें उस्तादों ने साबित कर दिया कि सपनों को उड़ान देनी है, तो रंगों को जरिया बनाओ। सफलता निश्चित ही हाथ लगेगी। पहले रंग मन की कैनवास पर उतरते हैं। खुद आकार लेते हैं और फिर चीजों को आकार देते हैं। पेंसिल की नोक से कोई चमत्कार उठता है और ख्याल बनकर फैल जाता है सफेद रंग के कागज पर। सफेद कागज फिर सफेद नहीं रहता। हरा हो जाता है, लाल हो जाता है.. नीला, पीला, कई बार सतरंगी भी। लेकिन इनसे जो मिलकर तस्वीर बनती है, उसे कला की भाषा में चित्र कहते हैं।
विज्ञापन


कुदरत के रंगों की कल-कल बहती नदियां कभी मन में उफान सी उठती हैं तो कभी किसी झरने की शक्ल में रूह के अंतिम शोर तक दस्तक दे जाती हैं। कुछ ऐसे ही कैनवास पर जादूगरी की सिटी के नन्हे कलाकारों ने और रंगों की नई इबारत लिख दी। मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट्स गैलरी के ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल ने ट्राइसिटी के विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान तीन कैटेगरी (कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक, कक्षा छह से लेकर आठवीं तक और कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक) में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों के अलावा सांत्वना पुरस्कार पाने वाले 43 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस तरह कुल 52 विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान प्रतियोगिता के लिए आईं करीब दो हजार पेंटिग्स में से विजेताओं का चयन करने वालीं तीन जजों को भी सम्मानित किया गया। ट्राइसिटी के स्कूली बच्चों की कला और रचनात्मकता को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के रंग अमर उजाला के संग ‘जश्न-ए-आजादी’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पूरी ट्राइसिटी से करीब दो हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपनी पेंटिंग्स भेजीं। इन पेंटिंग्स को माउंट कॉर्मल स्कूल की फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की प्रमुख परवीन सिन्हा, गवर्नमेंट कालेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 चंडीगढ़ की सहायक प्रोफेसर नीति जोशी और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 बी चंडीगढ़ की टीजीटी फाइन आर्ट्स की टीचर निहारिका के पैनल ने परखते हुए विजेता और सांत्वना पुरस्कार के लिए 52 छात्र-छात्राओं की पेंटिंग्स का चयन किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद महापौर देवेश मोदगिल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। ट्राइसिटी के बच्चों की रचनात्मकता निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास इसी तरह जारी रहना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी। साथ ही उन बच्चों को भी प्रोत्साहित किया, जो विजेता बनने से चूक गए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पीछे रह गए उन्हें और मेहनत कर अगली बार विजेता बनने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण मुहिम का हिस्सा बनकर अपने शहर को साफ-सुथरा बनाएं। उन्होंने लोगों से जागरूक बनने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि जहां भी कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता दिखे, उसे तत्काल टोकें और गंदगी फैलाने से मना करें। मेयर ने थ्री आर (रियूज, रिसाइकिल, रिड्यूस) के साथ चौथे आर (रिफ्यूज) का स्लोगन दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के नौ विजेताओं को कैश प्राइज, मेडल और सर्टिफिकेट देकर, जबकि सांत्वना पुरस्कार पाने वाले 43 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैली तनेजा ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें