फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों के लिए अमर उजाला का सम्मान समारोह, खिल उठे चेहरे

Sun, 22 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
उद्योगपतियों के लिए अमर उजाला का सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिमखाना क्लब मंडी गोबिंदगढ़ में एटीएस-द-बैटर-वे-होम इंफ्राब्यूल्ड प्रा. लिमिटेड एवं अमर उजाला ने लोहा नगरी के उद्योगपतियों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया। जिसमें दो यूनिवर्सिटियों के वाईस चांसलरों समेत विभिन्न समाज सेवा में जुड़े महान शख्शियतों ने शिरकत की। 
विज्ञापन


समारोह में बतौर मुुख्य मेहमान देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री डॉ. जोरा सिंह एवं उनकी पत्नी प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर, आरआईएमटी के चांसलर हुक्म चंद बांसल ने हिस्सा लिया।

इसके अलाना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, बिहारी लाल इस्पात के प्रमुख एवं समाज सेवक प्रकाश चंद गर्ग, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी कमेट सदस्य डा जोगिंदर सिंह मैणी, समेत कई महान हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनीं। जबकि स्माल स्केल इंडस्ट्री के प्रवक्ता प्रदीप भल्ला ने मंच का संचालन बाखूबी निभाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंच पर इकट्ठा हुए दो यूनिवर्सिटियों के चांसलर

उद्योगपतियों के लिए अमर उजाला का सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर एटीएस-द-बैटर-वे-होम के मार्केटिंग मैनेजर तरुण शर्मा ने रियल एस्टेट कंपनी एटीएस के देश भर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और उद्यमियों को कंपनी में इनवेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य मेहमान डॉ. जोरा सिंह एवं डा हुक्म चंद बांसल ने 33 लोगों को विभिन्न समाज सेवक एवं लोहा कारोबार में सफलता के लिए सम्मानित किया। अमर उजाला से सम्मान लेकर सभी उद्यमियों एवं विभिन्न लोहा एसोसिएशन से आए लोगों के चेहरे खिल गए और सभी ने मंच से खुद को अमर उजाला से मिले सम्मान के लिए धन्यवाद किया। 

इस मौके पर आईसरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश जैन, स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के विनोद कांसल, स्मासरा से जतिन सूद, रावी फार्म से रोहित कौशल, गोल्डन हैवी इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक भूपिंदर सिंह सौंद, पाल मोटर खन्ना से रशपाल सिंह, राज एग्रो इंडस्ट्री से पुष्कर राज सिंह, व्यापार मंडल सचिव सुरेश शर्मा, समाज सेवक अनिल सिंगल, शंकर लाल गुप्ता, राजन गर्ग, प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य राकेश गुप्ता, समाज सेवक विवेक सिंगला, संजय गर्ग, संदीप गोयल, मास्टर जरनैल सिंह, विमल गुप्ता, समेत अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें