फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, 'आप' ने लंदन में कट्टरपंथियों के साथ सांझा किया मंच

Sun, 22 Jan 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Anand Sharma - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए विदेशों से मिल रहे फंड का सोर्स बताने को कहा है। आरोप लगाया है कि आप के एक विधायक ने लंदन में कट्टरपंथियों के साथ मंच सांझा किया।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप को विदेशों से फंड मिल रहा है, यह जांच की जानी चाहिए कि कौन लोग आप को सपोर्ट कर रहे हैं। केजरीवाल को पंजाब के लोगों को इस बारे में बताना चाहिए। शर्मा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आप के एक विधायक ने लंदन में कट्टरपंथियों के साथ मंच भी सांझा किया है।

केजरीवाल को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, पर उन्होंने चुप्पी साध ली है। उस विधायक ने उन कट्टरपंथियों से मुलाकात की, जिन्होंने पंजाब को तबाह किया था। यह जांच की जानी चाहिए कि वह विधायक लंदन और कनाडा में किन लोगों से मिला था। कौन सा पैसा पंजाब में आ रहा है, यह भी जांच का विषय है। क्योंकि आमतौर पर न तो इतना ज्यादा फंड आता है और न ही चार्टर्ड प्लेन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में शिअद और भाजपा कर रहे काले धन का इस्तेमाल

- फोटो : File Photo
शर्मा ने केजरीवाल पर बरसते हुए कहा कि दिल्ली के लोग चुनाव के समय आप द्वारा किए वादों पर जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक अगर दिल्ली में कोई सबसे भ्रष्ट सरकार रही है तो वह आप की है। आप के एक तिहाई विधायक जेल में हैं, सरकार ही तिहाड़ जेल से चल रही है। आप दिल्ली के लोगों से किया एक भी वादा पूरा करने में कामयाब नहीं हुई।

अब केजरीवाल जिस तरह बाहर के लोगों को लाकर चुनाव प्रबंधन कर रहे हैं, उससे साफ है कि उन्हें पंजाब के लोगों पर भरोसा नहीं है। अब वह पंजाब में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा हटाने की मांग कर रहे हैं, तो उन्होंने दिल्ली में क्यों सुरक्षा ली। शर्मा ने नोटबंदी को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को देश को बताना चाहिए कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन सामने आया। कोई भी देश ऐसा नहीं करेगा, जहां 86 फीसदी करंसी सिस्टम से बाहर निकाल ली गई। इस फैसले से विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। लोग यहां निवेश करने से पहले सोचेंगे। चार से छह करोड़ लोगों की नौकरी चली गई। 

चुनाव में शिअद और भाजपा कर रहे काले धन का इस्तेमाल
उन्होंने आरोप लगाया कि शिअद और भाजपा इस चुनाव में बड़े पैमाने पर काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब में सीएम उम्मीदवार के सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का अधिकार है, पर यह गंभीर मसला नहीं है। बगावत के सवाल पर शर्मा ने बागियों से अपील की कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में बैठ जाएं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी मालवा, माझा व दोआबा में भारी बहुमत से जीतेगी। शर्मा ने कहा कि बादल परिवार ने अपने हितों के लिए पंजाब को तबाह कर दिया। उनके शासन में युवा पीढ़ी को नशे में झोंक दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें