फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने आयोजित किए रक्तदान शिविर, लोगों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

Mon, 01 Oct 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Blood Donation Camp
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में रक्तदानियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह दस बजे से शुरू हुआ शिविर दोपहर को दो बजे तक चला। सुबह से ही छात्रों और युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शिविर में विद्यार्थियों के अलावा अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


 119 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 58 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्यातिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर पहुंचे और रक्तदान शिविर की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के समय कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करके घर गया तो मेरी मां नाराज हो गई। यही नहीं वह इसी कारण बीमार भी पड़ गईं।

 डॉक्टरों ने खून की कमी बताई तो कॉलेज की ही छात्रा ने रक्त दिया तो वह ठीक हुईं। इसके बाद मां को भी बात समझ में आ गई कि रक्त देने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। रक्तदान के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराने के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनकी स्वच्छ भारत की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वच्छता अभियान पर विस स्पीकर ने कहा कि सभी लोगों की जागरूकता से ही देश स्वच्छ हो सकेगा।

विज्ञापन

जिंदाबाद-मुर्दाबाद से कुछ नहीं होगा

Blood Donation Camp
मनोहर सरकार में मेरिट के आधार पर भर्तियां होती हैं। इसलिए भ्रष्टाचार प्रदेश से खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस व इनेलो पर निशाना साधा। साथ ही विद्यार्थियों से कहा कि जिंदाबाद-मुर्दाबाद से कुछ नहीं होगा। कुछ पार्टियां कॉलेज के बच्चों का गलत इस्तेमाल करती हैं। उन्हें भड़काकर प्रदर्शन करवाती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वे किसी पार्टियों के पदाधिकारियों के बहकावे में न आएं। 

एनसीसी कैडेट्स का प्रदर्शन देख खुश हुए कंवरपाल 
विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डा. कमलेश रानी ने किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स का प्रदर्शन देख वे गद्गद हो गए। उन्होंने भाषण में कहा कि कई कॉलेजों के कार्यक्रम में गए, लेकिन यहां के एनसीसी कैडेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 

कविता पाठ का भी हुआ आयोजन 
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जनमदिवस की पूर्व संध्या पर कविता पाठ का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर एसडीएम अंबाला कैंट सुभाष सिहाग, रेडक्रॉस की सचिव विजयलक्ष्मी, चेयरमैन पंचायत समिति अमित कुमार उपस्थित रहे। शिविर में 107 विद्यार्थियों और 12 प्राध्यापकों व स्टाफ ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया।

 शिविर में गुरविंद्र सिंह, अजय गौरी, सुखबीर सिंह, रणवीर सिंह, मनीष गोयल, मुकेश कुमार, कप्तान सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, रजत कुमार ने रक्तदान करके छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रणवीर सिंह, अजय गौरी, दीपक शर्मा, मनीष गोयल, टीचर कविता ने आयोजक की भूमिका का निर्वहन किया। मंच संचालन पूनम राजौरा, सुमन व सुखबीर सिंह ने किया।

Blood Donation Camp
नेशनल वॉलंट्री ब्लड डोनेशन डे पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चंडीगढ़ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर-17 स्थित नीलम थियेटर के सामने आयोजित शिविर में कुल 227 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवाओं की संख्या काफी अच्छी रही।

 खासकर फर्स्ट टाइम डोनर्स की। रक्तदान के बाद कैंप में हर रक्तदाता को सम्मानित भी किया गया। शिविर में पीजीआई और मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कैंप में मुख्य रूप से अकाली दल के प्रेसिडेंट व पार्षद हरदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और सहयोगी संस्थाओं की खुलकर तारीफ की। कैंप में ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, लेदर डेन सेक्टर-17, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, पटियाला वाला मंदिर भंडारा मनसा देवी टीम का सहयोग रहा।

 इस मौके पर मेडिकल कालेज की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की एचओडी डा. रवनीत कोर, डा. गगनदीप कौर, पीजीआई के डाक्टर सुचेत सचदेव, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राकेश संगर, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी जोगिंद्र सेतिया, गुलशन कत्याल, फाइनेंस सेक्रेटरी राजकुमार मदान, असिस्टेंट फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण सिंगला, व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी संजीव चड्डा, वाइस प्रेसिडेंट रमन शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश कुमार, कालू त्यागी, राजकुमारी, भारत भूषण मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सोहाना हास्पिटल ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप

Blood Donation Camp
रक्तदान शिविर के दौरान सोहाना चैरिटेबल हास्पिटल की ओर से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने कैंप का फायदा उठाया। हास्पिटल की ओर से लोगों की बीपी और शुगर चेकअप किया गया। साथ में ईएनटी, आंकोलाजी, जनरल सर्जरी, डेंटल और जनरल फिजीशियन मौजूद रहे। कैंप में आए लोगों ने डाक्टरों का दिखाया और मुफ्त में परामर्श लिया। डाक्टरों ने भी मरीजों को विस्तार से देखा और उन्हें उचित परामर्श दिया।

मैं 26 बार रक्तदान कर चुका हूं। अमर उजाला अखबार से मुझे रक्तदान शिविर का पता चला। मुझे रक्तदान करना अच्छा लगता है। इससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। -नीरज सभरवाल, निवासी सेक्टर 40

मैं अब तक  87 बार रक्तदान कर चुका हूं। मेरी पत्नी भी रक्तदान करती हैं। उन्होंने अब तक छह बार ब्लड डोनेट किया है। रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निर्वाह कर सकते हैं। -योगेश कुमार, निवासी पंचकूला

मैं रक्तदान के साथ लोगों को प्रेरित भी करता हूं। इसके लिए मैं कश्मीर से कन्या कुमारी तक जा चुका हूं। हर साल चार बार रक्तदान करता हूं। मेरी पत्नी भी रक्तदाता है। वह 50 बार रक्तदान कर चुकी है।-रणदीप बत्ता, निवासी पंचकूला

आज मैंने 26वीं बार और मेरी पत्नी हरदीप ने 12वीं बार रक्तदान किया। शारीरिक रूप से अपंग होने के कारण समाज के प्रति कोई योगदान तो नहीं दे पाते, लेकिन रक्तदान करके समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। -जसपाल सिंह व हरदीप सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें