फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के साथ- साथ खिलाड़ी पढ़ाई में रहें अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 12वीं की परीक्षा में खिलाड़ियों ने भी शानदार अंक लेकर दिखा दिया कि वह खेलों के साथ साथ पढ़ाई में अव्वल हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी अर्पिता ने हासिल किए 93 फीसदी अंक बैडमिंटन और वाटर स्पोर्ट्स में माहिर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 16 की छात्रा अर्पिता मलिक ने 12 में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अर्पिता मलिक के पिता राकेश मलिक पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर हैं।
विज्ञापन

अंडर-19 की क्रिकेटर मुस्कान के 94.2 अंक
क्रिकेट की बेहतरीन प्लेयर कॉर्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर- 9 की छात्रा मुस्कान ने कॉमर्स में 94.2 प्रतिशत अंक लिए। मुस्कान स्टेट लेवल की बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी ने अंडर- 16 में पंजाब की ओर से खेला। अब चंडीगढ़ की अंडर- 19 क्रिकेट टीम में शमिल हैं।
रेसलिंग के खिलाड़ी ने पढ़ाई में दिखाया दम
सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर-40 के छात्र चंदर शारदा ने 12 वीं में 81.8 प्रशित अंक हासिल किए। चंदर रेसलिंग का खिलाड़ी हैं और मेडल भी जीतता आ रहा है। चंदर के पिता जगन्नाथ वेल्डिंग का काम मोहाली के 6 फेज दुकान पर करते हैं। स्कूल के बाद चंदर पिता के साथ वेल्डिंग के काम में हाथ बंटाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें