फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में सभी राजनीतिक दलों को झटका, नहीं होंगे सियासी जलसे 

Wed, 07 Dec 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
केजरीवाल की रैली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यहां के सियासी दलों द्वारा चुनाव के निकट आने पर पब्लिक जलसे, रैलियां आयोजित करने के लिए दशकों से यहां केंद्र बिंदु रहे जलसा स्थल सरहंदी गेट चौक में अब इनके आयोजित करने कर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से जारी ताजा आदेशों में पीपली पंप के निकट, सरकारी कालेज के समीप, सट्टा चौक और जरग चौंक आदि में भी सभी राजनीतिक दलों को चुनावी सभाओं के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है।  इन आदेशों की प्रति एसडीएम आफिस और थाना प्रमुखों को भेज दी गईं हैं ।  

यहां बता दें कि सरहंदी गेट से सिंध बैंक रोड पर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा रैली करने से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी खुद ब खुद ही हो जाती है जिसका लाभ संबंधित पार्टी को मिल जाता है किंतु अब इन आदेशों के बाद सियासी दलों को निराशा हाथ लगने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल पुलिस ही संभाले व्यवस्था, इसलिए लिया फैसला : एसपी 

अरविंद केजरीवाल की रैली
शहर के प्रमुख बाजारों में रात के समय होने वाली जनसभाओं पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उक्त स्थलों पर सियासी दलों द्वारा रैलियां करने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है ।  

लोकल पुलिस ही संभाले व्यवस्था, इसलिए लिया फैसला : एसपी 
मालेरकोटला के एसपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि उपरोक्त स्थलों पर चुनावी सभाओं के आयोजन से बाहरी पुलिस टीम को ड्यूटी संभालने के लिए बुलाना पड़ता था। अब उन्हें आशा है कि नई नियमावली से लोकल पुलिस ही यातायात व्यवस्था को संभालने में सक्षम होगी और आम लोगों को भी दिक्कतें कम होंगी। 

फैसले का ‘आप’ ने किया स्वागत 
उपरोक्त फैसले पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी के मालेरकोटला से प्रत्याशी अरशद डाली के कैंपेन मैनेजर मोहम्मद इलियास अब्दाली ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय का वे स्वागत करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें