फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पढ़ाई शुरू: सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुले, पूरी एहतियात के साथ पहुंचे बच्चे और शिक्षक

Mon, 02 Aug 2021 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्कूल खुलने के बाद शिक्षा सचिव और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के जरिए हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब में सभी स्कूल खुले। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल गए। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर दोस्तों से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल में सिर्फ वही शिक्षक व अन्य स्टाफ प्रवेश कर पाएंगे, जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं। साथ ही अभिभावकों की लिखित सहमति के बिना विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन

 
स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही रैंडम सैंपलिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया था। स्कूल खुलने के बाद शिक्षा सचिव और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के जरिए हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों में 100-1 के अनुपात से औचक नमूने भी लिए जाएंगे। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई विद्यार्थी या अन्य स्टाफ संक्रमण की जद में तो नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की सभी कक्षाएं पहले की तरह (शारीरिक रूप से) चलाई जाएंगी। स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपनी लिखित सहमति देनी होगी। 
विज्ञापन


विजय इंदर सिंगला ने कहा कि महामारी के दौरान शिक्षक केवल ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों के संपर्क में थे, लेकिन स्कूलों को फिर से खोलना छात्रों की शिक्षा के उचित मूल्यांकन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के मूल्यांकन के बाद शिक्षक उन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जिन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि फिर से खुलने से स्कूलों और शिक्षकों को व्यावहारिक विषयों के बेहतर शिक्षण के लिए व्यावहारिक कक्षाएं प्रदान करने का अवसर मिलेगा। सिंगला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रशासकों को स्कूल के आसपास और कक्षाओं में उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और केंद्र व पंजाब सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जो सभी स्कूलों को भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें