फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार को चुनौती: ड्रग्स मामले में फंसे जिस बिक्रम मजीठिया को ढूंढ रही पुलिस, वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकते दिखे

Sun, 02 Jan 2022 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स केस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पांच जनवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव वर्ष के अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया की माथा टेकने की तस्वीर सामने आने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए रविवार को कई स्थानों पर छापा मारा। पुलिस की टीमों ने मजीठिया निवास और उनके सहयोगियों के यहां दबिश दी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। 

विज्ञापन


अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने तस्वीरों के बारे में तो कुछ नहीं कहा मगर इतना जरूर कहा कि मजीठिया हर साल नव वर्ष पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाते हैं। मजीठिया की तस्वीरें सामने आने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मजीठिया का श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकना और अपनी तस्वीरें शेयर करना पंजाब सरकार की खुफिया एजेंसियों पर सवाल खड़े करता है। क्योंकि मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। 

पांच जनवरी को होनी है अग्रिम जमानत पर सुनवाई
बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किए जाने के बाद मोहाली सेशन कोर्ट से राहत न मिलने पर उनके वकील ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सेशन कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मजीठिया ने पुलिस की सुरक्षा छोड़ दी थी और खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई पांच जनवरी 2022 को होनी है। 
विज्ञापन




मजीठिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगे
बिक्रम मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज होने और मोहाली सेशन कोर्ट से राहत न मिलने के बाद से वह गायब हैं। इस दौरान किसी ने मजीठिया की गुमशुदगी के पोस्टर शहर के कुछ हिस्सों में चस्पा दिए। नव वर्ष के दिन ये पोस्टर सर्किट हाउस से लेकर कचहरी चौक तक लगे दिखे। पंजाबी में छपे इन पोस्टरों पर ‘गुमशुदा दी भाल’ लिखा है। पोस्टरों पर उनकी पहचान मजीठिया चिट्टे वाला लिखा है। यही नहीं मजीठिया की उम्र 45 साल, रंग सांवला और कद 6 फुट 4 इंच पंजाबी में लिखा है। पोस्टर के नीचे लिखे नोट में बिक्रम मजीठिया के कहीं भी देखे जाने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करने की बात कही गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने देर रात खंगाली कोठी 

वैसे तो मशहूर है कि पंजाब पुलिस कई बार वारदात के घंटों बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंचती है या दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वारदात करके अपराधी के निकल जाने पर लकीर पीटती नजर आती है। एक बार फिर रविवार देर रात ग्रीन एवेन्यू में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर लकीर पीटती नजर आई। 

मजीठिया की नव वर्ष के मौके पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आज देर रात मजीठिया के घर के अलावा कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी करके मजीठिया को गिरफ्तार किए जाने की कोशिश पुलिस ने की। जानकारी के मुताबिक एडीसीपी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देर रात मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित कोठी के बाहर पहुंची। 

कोठी का दरवाजा अंदर से बंद था। एडीसीपी सरबजीत सिंह ने सुल्तानविंड थाना प्रभारी, इस्लामाबाद थाना प्रभारी और सदर थाना प्रभारी और एक महिला पुलिस अधिकारी ने मजीठिया की कोठी की जांच की जिम्मेदारी सौंपी। अंदर से दरवाजा खोले जाने के बाद तीनों थाना प्रभारी व कुछ पुलिस कर्मचारी ही कोठी के अंदर गए और कोठी का एक-एक कोना देखा।

इस दौरान एडीसीपी ने पूरी कार्रवाई को देखा और करीब 20 से 25 मिनट तक कोठी के ग्राउंड फ्लोर में स्थित दो बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन व अन्य की तलाशी लेने के बाद कोठी की पहली मंजिल पर बने कमरों व अन्य के भी दरवाजे खुलवा कर जांच की। मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर की गई छापेमारी की पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद रखे जाने को लेकर उपर से ही हिदायतें आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें