फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav-Parineeti Wedding: सीएम मान की सिक्योरिटी में घूम रहे राघव चड्ढा, हरसिमरत बादल का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं।
विज्ञापन
राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा की शादी आज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बध जाएंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। वहीं इस शादी से पहले ही पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


हरसिमरत ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं। पिछले 18 महीनों में लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज खर्च किए जा चुके हैं।  



केजरीवाल-मान पहुंचे उदयपुर
कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंचे हैं। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें