फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भगवंत मान और संजय सिंह के खिलाफ शिकायत, अकाली दल ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Thu, 11 Apr 2024 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से भी शिअद के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी गई थी। आरोप लगाया था कि शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल इन दिनों पंजाब बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा में बच्चों का भी इस्तेमाल किया गया है और उनसे नारे लगाए गए हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी हुई है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान के घर पहुंचे संजय सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। शिअद ने कहा है कि सीएम आवास व सरकारी मशीनरी का उपयोग राजनीतिक बैठकों के लिए करके आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है, इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


शिअद के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद ने अपने राजनीतिक पदों का मिसयूज किया है। आम आदमी पार्टी के राजनीतिक एजेंडे के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री के अधिकारिक आवास और पंजाब सरकार के मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आचार संहिता का उल्लघंन किया गया है। 

शिअद ने कहा कि सीएम भगवंत मान और संजय सिंह की तरफ से वहां पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तय करने के लिए मंत्रियों के साथ बैठक की गई। कहा कि आप के एक मंत्री ने इस संबंध में वीडियो की जरिए जानकारी भी दी है और इस वीडियो को उन्होंने शिकायत के साथ लगा दिया है। ये पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए तय की गई शर्तों का उल्लंघन हैं। कलेर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अपना कड़ा रोष जाहिर किया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें