पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस ने थाना बहरामपुर अधीन गांव तूर के जसविंदर सिंह उर्फ काला, बलदेव सिंह, मंजीत सिंह उर्फ मंगा निवासी वजीरपुर अफगना थाना दोरांगला को भी पकड़ा है। इससे दो पैकेट हेरोइन पकड़ी गई है। काउंटर इंटेलिजेंस इस संबंध में कल खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि गांव तूर रावी नदी के पास एक टापूनुमा गांव है।
भारत-पाक सीमा के एक किमी दायरे में रात 8 बजे के बाद जाने पर पाबंदी
पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट संयम अग्रवाल ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिला पठानकोट की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर दायरे में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगाई है। यह आदेश बीएसएफ, पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, होमगार्ड व केंद्रीय आबकारी कर्मचारियों व ड्यूटी पर तैनात अमले पर लागू नहीं होंगे।
यह आदेश 20 फरवरी 2121 तक लागू रहेगा। एक अन्य आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पठानकोट की सीमा में आम व अन्य पेड़ों की कटाई पर पाबंदी लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि अगर उक्त पेड़ को किसी जरूरी हालातों में काटना पड़े तो उसके लिए वन विभाग से मंजूरी ली जाए। यह आदेश 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगा।