फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिमरजीत बैंस के बेटे अजयप्रीत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

Mon, 24 Apr 2023 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट का कड़ा रुख देखते हुए अजयप्रीत ने अग्रिम जमानत याचिका को वापस लेने की अनुमति मांगी। याचिका वापस लेने की छूट देते हुए हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमरजीत बैंस के बेटे अजयप्रीत सिंह बैंस ने सोमवार को मारपीट व आर्म्स एक्ट में दर्ज की गई एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद वापस ले ली। याचिका वापस लेने के चलते अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन


लुधियाना में गत वर्ष चुनाव के दौरान हुए झगड़े के चलते पंजाब पुलिस ने मारपीट व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया था। इस केस में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के बेटे अजयप्रीत बैंस का नाम भी शामिल था। इस मामले में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 

याचिका पर सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने हाईकोर्ट को बताया कि अजयप्रीत बैंस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस मामले की जांच जारी है और घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल अभी तक बरामद नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही यह भी बताया कि याची से उसे धमकियां मिल रही हैं। इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख देखते हुए अजयप्रीत ने अग्रिम जमानत याचिका को वापस लेने की अनुमति मांगी। याचिका वापस लेने की छूट देते हुए हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें