फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parkash Singh Badal: आईसीयू में प्रकाश सिंह बादल, मायावती ने ट्वीट कर की जल्द ठीक होने की कामना

Mon, 24 Apr 2023 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर बीएसपी और अकाली दल के गठबंधन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रयासों को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ के साथ ही लंबी उम्र की कामना की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (95) की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई। उन्हें गत चार दिन से मोहाली के निजी अस्पताल में आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में केवल इतना ही बताया कि बादल को अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर बीएसपी और अकाली दल के गठबंधन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रयासों को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ के साथ ही लंबी उम्र की कामना की है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कामना की है कि बादल जल्दी ठीक हों। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते गत रविवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें