फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत के पिता अजय चौटाला बोले-हाथ मिलाना दूर, हम तो कांग्रेसियों संग खड़ा होना पंसद नहीं करते

Tue, 29 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटे दुष्यंत के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनके पिता पूर्व सांसद अजय चौटाला खासे उत्साहित हैं। अपने पिता ओमप्रकाश चौटाला से सियासी राहें जुदा करने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठन करने वाले अजय दिवाली के दिन ही तिहाड़ जेल से पेरोल पर छूटे हैं और छूटते ही अपने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनते देखने के लिए चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान जजपा ने कांग्रेस के साथ जाने की बजाए भाजपा को समर्थन क्यों दिया, इस सवाल पर पूर्व सांसद अजय चौटाला ने कहा कि हमने शुरू से ही कांग्रेस के विरोध में राजनीति की है, तो ऐसे में कांग्रेस से हाथ मिलाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अजय ने कहा कि कांग्रेसियों के संग तो हम खड़े होने तक पंसद नहीं करते। 

भाजपा से हमारे रिश्ते पुराने रहे हैं। अजय ने कहा कि हमारा 14 साल का वनवास खत्म हो गया है और अब जो कुछ सामने है, वो कार्यकर्ताओं की मेहनत व दुष्यंत के प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सियासत से अलग हमारे कुनबे में कोई खटास नहीं है, वे अपने भाई अभय चौटाला से तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर मिलकर आए हैं।

विज्ञापन

अजय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनकर दुष्यंत ने कई लोगों को उनकी हैसियत बता दी है। मात्र 11 महीने पहले ही पार्टी बनी थी। हम तो जेल में हैं। लेकिन दुष्यंत ने अपनी मेहनत के दम पर एक संगठन को खड़ा किया और अपने साथियों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत मेरी सलाह के बगैर कोई फैसला नहीं लेता है। गठबंधन को लेकर भी उसने मुझसे बात की थी, इसके लिए मैंने सहमति दे दी।  

अपने पति दुष्यंत चौटाला के उप-मुख्यमंत्री बनने पर पत्नी मेघना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत बहुत ही निष्ठावान और जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उम्मीद हैं वह उप मुख्यमंत्री की इस पारी में पूरी तरह सफल रहेंगे। माता नैना सिंह चौटाला ने कहा कि हर मां-बाप बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे बुलंदी तक पहुंचे। मैं कभी भी उपमुख्यमंत्री की रेस में ही नहीं थी । मैं तो फिलहाल बाढड़ा से विधायक हूं और इसी में खुश हूं और विधायक रहते हुए ही में जनता की सेवा करती रहूंगी। 
विज्ञापन

आने वाले समय में सीएम बनेंगे दुष्यंत चौटाला : दिग्विजय

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे। सत्ता में कुर्सी के लालच के लिए नहीं आए, हर वर्ग का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अपने काम से विरोधियों को जवाब देंगे। 

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मंत्रिमंडल का फैसला दुष्यंत चौटाला, अमित शाह करेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला एक काबिल सांसद साबित हुए हैं, जिसे पूरा देश मानता है। दुष्यंत सबसे सफल उपमुख्यमंत्री भी साबित होंगे। 

आने वाले समय में दुष्यंत सीएम बनेंगे। दिग्विजय ने भूपेंद्र हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि उनका भाईचारा भाजपा के साथ पुराना रहा है। कांग्रेस के पास फिगर नहीं था और हुड्डा जेल जाने वाले हैं। इसी डर से हुड्डा बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के तो वे घोर विरोधी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें