फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे हवाई सफर से सिटी ब्यूटीफुल में पर्यटन को लगेंगे पंख, लोगों का वर्षो पुराना सपना होगा साकार

Sun, 15 Jul 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात चंडीगढ़ को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने की तैयारी की जा रही है। स्टैंडिंग पार्लियामेंटरी कमेटी के सदस्यों और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के बीच शहर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए यहां से 24 घंटे हवाई सेवा शुरू करने पर आम सहमति बनी है। बैठक में सबने माना कि 24 घंटे हवाई सेवा शुरू होने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं चंडीगढ़ के लोगों का वर्षों पुराना सपना भी पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली से शुक्रवार को शहर पहुंची स्टैंडिंग पार्लियामेंटरी कमेटी ने शनिवार को पर्यटन, कल्चर और रोड सेफ्टी की जमीनी हकीकत परखी। ताज होटल में आयोजित बैठक में 10 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने यूटी प्रशासन की पर्यटन विकास समिति के सदस्यों के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गहन मंत्रणा की। बैठक में शहर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तैयार कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ स्टैंडिंग पार्लियामेंटरी कमेटी ने माना कि हवाई सेवा शुरू होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शहर को 24 घंटे हवाई सेवा से जोड़ने के लिए दोनों पक्ष के सदस्यों में एक राय बनी। स्टैंडिंग पार्लियामेंटरी कमेटी संसद के आगामी मानसून सत्र में इस प्रोजेक्ट को पेश करेगी।

 

रॉक गार्डन में सीनियर सिटीजन को मिलेगी चेयर

रॉक गार्डन - फोटो : File Photo
बताया यह जा रहा है कि केंद्र सरकार भी चंडीगढ़ को दिन और रात की हवाई सेवा से जोड़ना चाहती है। इसके लिए यूटी प्रशासन द्वारा भी कई बार पहल की गई है। इसलिए अधिक संभावना है कि आगामी संसद सत्र में चंडीगढ़ को हर समय देश और विदेश से जुड़ने का तोहफा मिल जाए। इससे जहां शहर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मुराद भी पूरी हो जाएगी। अभी केवल दिन में ही चंडीगढ़ के लोग सवाई सफर कर पा रहे हैं।

स्टैंडिंग पार्लियामेंटरी कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध रॉक गार्डन का दौरा किया था। सभी सदस्यों ने पूरे गार्डन का निरीक्षण कर आम लोगों से उनकी समस्याएं जानीं थी। इस दौरान समिति के सदस्यों को लगा कि रॉक गार्डन का एरिया काफी बड़ा है।

युवा वर्ग के लोगों के लिए तो रॉक गार्डन ठीक है लेकिन बुजुर्गों के लिए यहां कुछ समस्याएं मिली। इसे देखते हुए टीम के सदस्यों ने यह फैसला लिया कि गार्डन में सीनियर सिटीजन के लिए कुर्सियां लगवाई जाएंगी। सदस्यों ने गार्डन को सीनियर सिटीजन के लिए सुविधाजनक बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया।

 
विज्ञापन

टैगोर थियेटर को बनाया जाएगा आधुनिक

टैगोर थियेटर
इसके अलावा टीम के सदस्यों ने कल्चलर प्रोगाम के लिए टैगोर थियेटर को अत्याधुनिक तरीके से विकसित कराए जाने की बात कही। वर्तमान में थियेटर की प्रगति पर सदस्यों ने संतोष जताया। इस मौके पर बारह सदस्यीय टीम चेयरमैन और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ यूटी प्रशासन के सचिव बीएल शर्मा और जितेंद्र यादव सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

ये हैं 10 सदस्यीय टीम के सदस्य
10 सदस्यीय टीम के चेयरमैन और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में बीजेपी सांसद गोवा विनय दीनू तेंदुलकर, बीजेपी सांसद महाराष्ट्र संभाजी छत्रपति, आईएनसी सांसद कर्नाटक डॉ. एल. हनुमानार्थी, बीजेपी सांसद चुरू राजस्थान राहुल कासवान, बीजेपी सांसद दौसा राजस्थान हरिश्चंद्र मीना, आरएलएसपी सांसद सीतामणि बिहार राम कुमार शर्मा, अपनादल सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिबंश सिंह, बीजेपी सांसद पटना साहिब शत्रुघन सिन्हा, आईएनसी सांसद केरला केसी वेनुगोपाल के साथ संसद समिति के उच्चाधिकारी सुनीता सेकरन, मोनिका बा, कैथराइन जॉन, शान मॉर्क और पीपी ध्यानी टीम में शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें