फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की आबोहवा अभी खराब, कल के बाद मिलेगी राहत, जानिए पंजाब का हाल

Thu, 14 Nov 2019 11:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक पर दिखा स्मॉग का असर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की आबोहवा अभी भी खराब बनी हुई है। बुधवार को शाम सात बजे सेक्टर-25 का एयर क्वालिटी इंडेक्स 242 रिकॉर्ड किया गया। यह मध्यम प्रदूषण की श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पॉल ने बताया कि तापमान में गिरावट, पराली जलाए जाने व अन्य घटनाओं की वजह से हवा प्रदूषित हुई है। 15 नवंबर के बाद से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। निकटवर्ती प्रदेशों पंजाब और हरियाणा का एक्यूआई चंडीगढ़ के मुकाबले ज्यादा है। 

विज्ञापन


सुरिंदर पॉल ने बताया कि पांच नवंबर से पहले चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब और बहुत खराब की श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था। उसके बाद बारिश हुई तो उससे राहत मिल गई थी, लेकिन अब फिर से हवा जहरीली होने लगी है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि मौसम में बदलाव नहीं आया तो प्रदूषण की स्थिति आगे और खराब हो सकती है।

विज्ञापन

हरियाणा के हिसार और भिवानी में एक्यूआई 470  वहीं पंजाब में अमृतसर का एक्यूआई 362, बठिंडा का एक्यूआई 333 आंका गया है। हालांकि, हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में 15 नवंबर के बाद बारिश की संभावना बन रही है। यदि बारिश या हवा की दिशा में बदलाव आता है तो इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी।

इसलिए जहरीली हो रही शहर की हवा
बारिश के बाद अब दोबारा से स्थानीय प्रदूषण के कण बढ़ने लगे हैं। आसपास पराली जलाए जाने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे वायुमंडलीय सतह नीचे आई। इस वजह से प्रदूषण के कण ऊपर जाने के बजाय नीचे रह रहे हैं। अब भी चंडीगढ़ की कई सड़कें टूटी हैं। इनसे जब भी वाहन गुजरते हैं तो उसे धूल उड़ती है। सड़क पर टायरों के घिसने से जो कण निकलते हैं, उससे प्रदूषण बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें