फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक की उड़ान के लिए एयर इंडिया तैयार, सिंगापुर के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 14 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई से एयर इंडिया की बैंकॉक फ्लाइट की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि, सिंगापुर के लिए घोषित फ्लाइट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। एयर इंडिया ने बताया कि दो प्लेन की डिलीवरी लेट हो गई है, ऐसे में मई में सिंगापुर की फ्लाइट शुरू करने में समस्या आ रही है। हाईकोर्ट ने इस पर असंतुष्टि जताते हुए अगली सुनवाई पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विभिन्न देशों के लिए उड़ानों की घटती संख्या पर हाईकोर्ट ने एयर इंडिया से जवाब मांगा। हाईकोर्ट ने कहा कि क्यों चंडीगढ़ और अमृतसर से सौतेला व्यवहार हो रहा है। एयर इंडिया की पॉलिसी ऐसी है कि यहां से दिल्ली की फ्लाइट में इंटरनेशनल पैसेंजर बैठाए जाते हैं और वहां जाकर उन्हें 10-10 घंटे अगली फ्लाइट का इंतजार करना पड़ता है।

हाईकोर्ट ने पूछा कि क्यों नहीं दिल्ली से फ्लाइट चंडीगढ़ और अमृतसर आए और यहां से पैसेंजर लेकर आगे विदेशों की ओर बढ़े। हाईकोर्ट ने इसके लिए जीएम एयर इंडिया, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और आईबी की संयुक्त बैठक कर निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ से ही विदेश यात्रा की सभी औपचारिकताओं पर जवाब मांगा। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि औपचारिकताओं को दिल्ली में पूरा करने के लिए एयर इंडिया खुद जिम्मेदार है क्योंकि वह अपने स्तर पर आवश्यक सभी कदम नहीं उठा रहा है। इसी के चलते जो कार्य चंडीगढ़ में पूरा किया जा सकता है, उसके लिए दिल्ली पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया को केंद्र ने ठहराया जिम्मेदार

- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट ने इस पर एयर इंडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि इतने अहम मुद्दे पर भी गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। सरकारी एयर कैरियर होने का लाभ उठाकर फायदा कमाने के स्थान पर एयर इंडिया बीएसएनएल की तरह हो गई है। बीएसएनएल के पास अपनी साख बनाने का और मुनाफा कमाने का मौका था परंतु सरकारी तौर-तरीके से काम करने की प्रवृत्ति ने उनसे मौका छीन लिया। ठीक यही स्थिति एयर इंडिया की भी है। अभी एयर इंडिया के पास अपनी मार्केट बनाने का मौका है और एयर इंडिया इस मौके का लाभ नहीं उठा पा रही है।

पैरलल रनवे के लिए हो बैठक 
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पैरलल रनवे के लिए भूमि-अधिग्रहण को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को अगले सप्ताह बैठक कर सभी मसलों का हल निकाले जाने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक एयर-हेडक्वाटर में डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट, रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच होगी। असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया चेतन मित्तल भी इसमें शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि यहां फूड और ब्रेवरेजेस के लिए टेंडर जारी किया गया था और उन्हें आवेदन मिल भी गए हैं। सप्तगिरी रेस्तरां को इसमें योग्य करार दिया गया है। पूरा प्रस्ताव चेयरमैन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही दस दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। अंडरपास के लिए एयरफोर्स की स्वीकृति के बाद यह काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को काम सौंप दिया गया है। डीएमआरसी 30 दिनों में फिजिबिलिटी सर्वे करने को तैयार हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें