अब चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए गर्मियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल में दो नई फ्लाइट्स को शामिल किया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यह शेड्यूल 29 मार्च से लागू हो जाएगा।
नए शेड्यूल में चेन्नई और पुणे की उड़ान शामिल हैं। पुणे के लिए इंडिगो की उड़ान 1.10 बजे से होगी जबकि चेन्नई के लिए एयर एशिया की उड़ान 11.20 बजे की होगी। यह उड़ान सुबह 11.20 पर आएगी और 12 बजे रवाना होगी। यह शेड्यूल 24 अक्तूबर 2015 तक होगा।