फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंडीगढ़ में बढ़ाई जाए एयर और रेल कनेक्टिविटी'

Fri, 09 May 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से दूसरे बड़े शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय के साथ बातचीत करनी होगी, ताकि शहर के लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन


यह सिफारिश जुलाई, 2012 में सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ आई संसदीय समिति ने एमएचए को सौंपी अपनी रिपोर्ट में की है।

इस रिपोर्ट में समिति ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा फ्लाइट्स की रीशेड्यूलिंग होनी चाहिए और कई और शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी चाहिए, ताकि चंडीगढ़ दूसरे बड़े शहरों से सीधा जुड़ जाए और लोगों की मूवमेंट तेज हो सके।

चंडीगढ़ से मुंबई और दिल्ली के लिए तो सीधी फ्लाइट है, लेकिन न तो कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, लखनऊ जैसे शहरों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। लोगों को पहले चंडीगढ़ से दिल्ली जाना पड़ता है और वहां कनेक्टिंग फ्लाइट लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। व्यापारियों ने भी समिति के सामने यह मांग रखी थी कि अगर चंडीगढ़ से बेहतर एयर कनेक्टिविटी होती है तो उनका काफी समय बचेगा।
विज्ञापन


इससे साथ साथ समिति ने अपनी रिपोर्ट में चंडीगढ़ से सभी बड़े शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिवटी शुरू करने की भी सिफारिश की है और एमएचए से केंद्रीय रेल मंत्रालय के साथ बातचीत करने को कहा है।

समिति ने जिस समय चंडीगढ़ का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की थी उसके बाद स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल केंद्रीय रेल मंत्री बने थे और उन्होंने शहर से कई नई ट्रेनों को शुरू किया था, जिससे अब चंडीगढ़ कई शहरों के साथ रेल से जुड़ गया है। लेकिन, इसके बाद भी अभी कई शहरों से रेल कनेक्टिविटी नहीं है।

ज्यादा ई संपर्क सेंटर हों शुरू
संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि शहर में और ज्यादा ई संपर्क सेंटर शुरू किए जाएं और ई संपर्क सेंटरों के अधीन आने वाली सेवाओं में बढ़ोतरी की जाए। शहर के कई सेक्टरों में अभी ई संपर्क सेंटर नहीं हैं और यहां के लोग प्रशासन से सेंटर शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

स्मार्ट स्कूल में किया जाए तब्दील
संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है कि स्कूलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया जाए। चंडीगढ़ में ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट स्कूल खोले जाएं और मौजूदा सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील किया जाए। इस समिति ने गवर्नमेंट स्मार्ट स्कूल का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें