फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' समर्थक जिला प्रधान पर जानलेवा हमला

Fri, 09 May 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के समर्थक व पंचायत यूनियन के जिला प्रधान बलविंदर सिंह कुंभड़ा पर वीरवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने तेज धारधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कुंभड़ा व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलवार गाड़ियों में सवार होकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


हमले के बाद लोग गुस्सा गए। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को कंट्रोल में किया। कुंभड़ा व उनके बेटे को सरकारी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बलविन्द्र सिंह कुंभड़ा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी पत्नी व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य गुरनाम कौर को जातिसूचक शब्द भी कहे।

कुंभड़ा ने बताया कि वीरवार रात सवा नौ बजे के करीब वह परिवार सहित घर पर थे। अचानक गांव के ही 15-20 व्यक्तियों ने आकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनका आरोप है कि सभी हमलावर अकाली दल समर्थक थे। उन्होंने आते ही उनसे गाली गलौच के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर उनके दोनों बेटे हरदीप सिंह, मनदीप सिंह तथा एक अन्य चाचा का बेटा सुरिंदर सिंह मंगा बचाव के लिए आए। इस पर हमलावरों ने उन पर भी तेजधार हथियारों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह भी घायल हो गए।

कुंभड़ा ने बताया कि हमलावरों में अधिकतर आरोपी गांव के ही हैं। सभी अकाली दल से हैं। इससे पहले भी वे किसी न किसी बात का बहाना बनाकर उनसे झगड़ा करने की कोशिश में रहते थे। लेकिन, इस बार चुनाव में ‘आप’ को सहयोग देने पर उसे निशाना बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनसे जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पत्नी से भी बदतमीजी की। एसएचओ गुरदीप सिंह सैनी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है। देर रात तक इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें