फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एआईजी आशीष कपूर का रिमांड खत्म, पटियाला जेल भेजा गया

Mon, 17 Oct 2022 10:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

धोखाधड़ी के केस में बरी करवाने की एवज में एआईजी आशीष कपूर ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। इसे आशीष कपूर ने एएसआई हरजिंदर के माध्यम से एक करोड़ रुपये के चेक पर प्रेमलता के हस्ताक्षर करवाए। वहीं, उन चेकों को अपने परिचितों के नाम से जमा करके हरजिंदर के माध्यम से कैश करवाया लेकिन बाद में इसी मामले में आशीष कपूर के खिलाफ भ्रष्टाचार करने की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस टीम ने रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को मोहाली की अदालत में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने रिमांड के लिए दलील नहीं रखी। इस पर अदालत ने कपूर को न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
विजिलेंस टीम ने एआईजी आशीष कपूर को छह अक्तूबर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। साल 2018 में आशीष कपूर केंद्रीय जेल अमृतसर में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी कुरुक्षेत्र सेक्टर-30 निवासी पूनम राजन से मुलाकात हुई, जो किसी अन्य मामले में न्यायिक हिरासत पर चल रही थी। 

साल 2018 में पूनम राजन, उसकी मां प्रेमलता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के खिलाफ जीरकपुर थाने में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। जब सभी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे तो इस दौरान आशीष कपूर जीरकपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पूनम राजन की मां प्रेमलता को आश्वस्त किया कि वह उन्हें इस केस में जमानत दिलाने के साथ बरी करवाएंगे। इसके बाद कपूर ने थाना जीरकपुर के तत्कालीन एसएचओ पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह के साथ मिलीभगत करके पूनम की भाभी प्रीति को निर्दोष घोषित करवा दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, धोखाधड़ी के केस में बरी करवाने की एवज में एआईजी आशीष कपूर ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। इसे आशीष कपूर ने एएसआई हरजिंदर के माध्यम से एक करोड़ रुपये के चेक पर प्रेमलता के हस्ताक्षर करवाए। वहीं, उन चेकों को अपने परिचितों के नाम से जमा करके हरजिंदर के माध्यम से कैश करवाया लेकिन बाद में इसी मामले में आशीष कपूर के खिलाफ भ्रष्टाचार करने की शिकायत दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें