फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में अहान ने अग्निवेश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में चल रही आयटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अहान ने अग्निवेश भारद्वाज को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-3 से हराया। स्वरमन्यु सिंह ने दियान को 6-1, 6-2 से, प्रथम कोटक ने गुरनूर सिंह को 6-4, 4-6, 6-4 से और हरमनजीत सिंह ने दक्ष खोखर को 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दियान ने हिमानीश बृंदा को 6-1, 6-4, त्रिशुभ कुमार ने गुनदीप सिंह को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-1, अहान ने पार्थ शर्मा को 6-3, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरा चड्ढा ने वंशिका यादव को 7-5, 6-0 से, रुबानी सिद्धू ने खुशी चौधरी को 6-2, 6-2 से हराया। लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबले में याना गुप्ता ने ज्योत्सना यादव को 6-4, 6-2 से, श्रेया देशपांडे ने वंशिका मेहता को 6-2, 6-0 से और शक्ति मिश्रा ने आनंदिता शर्मा को 6-7(6), 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें