फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन जारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव चुघ का किया घेराव

Fri, 02 Oct 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

  • चुग ने कृषि कानून के फायदे गिनाए, किसान नेता बोले- धरने पर बैठे किसानों से बात कीजिए
  • अमृतसर और फिरोजपुर में काले कपड़े पहनकर राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
पटरियों पर धरने पर बैठे किसान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजिंदर मोहन छीना ने शुक्रवार को नवनियुक्त महासचिव तरुण चुघ के सम्मान में अपने पैतृक गांव हर्षा छीना स्थित अपने फार्म हाउस में सुबह करीब दस बजे एक बैठक का आयोजन किया। सूचना मिलते ही किसानों ने वहां आकर दोनों भाजपा नेताओं को घेर लिया और चुघ के साथ नए कृषि कानून पर बहस करने लगे। 

विज्ञापन


किसान नेता जतिंदर सिंह छीना ने इन कानूनों को किसान विरोधी बताया। वहीं चुघ इन कानूनों के लाभ के बारे में बताने लगे। इस दौरान किसान नेता व चुघ के बीच तल्खी बढ़ गई। जतिंदर छीना ने कहा कि जहां किसान दरी बिछा कर बैठे हैं वहां चलो, किसानों से पूछो कि वह धरने पर क्यों बैठे हैं। 

इसके बाद चुघ और छीना किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से बात की। वहां भी किसानों ने इस कानून का विरोध जताया तो चुघ और छीना वहां से चले गए। इस दौरान एक किसान ने चुघ की गाड़ी के सामने लेटने की कोशिश की लेकिन उसके साथियों से उसे रोक लिया। इसके बाद चुघ गाड़ी से उतरे और किसानों से फिर बात की लेकिन हंगामा होते देख वे वहां से चले गए। बाद में चुघ ने कहा कि भाजपा किसानों के घर-घर जाकर उन्हें इन कानूनों के बारे में विश्वास में लेगी।   

 
विज्ञापन

किसानों ने काले कपड़े पहन कर नेताओं के पुतले फूंके

कृषि कानून के विरुद्ध रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना नौवें दिन में दाखिल हो गया। जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर बैठे किसानों ने काले कपडे़ पहन कर शिअद (ब) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंककर नारेबाजी की। वहीं 31 किसान संगठनों ने दूसरे दिन भी भाजपा सांसद श्वेत मलिक की कोर्ट रोड स्थित कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखा। 

फिरोजपुर में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले फूंके। किसानों ने आरोप लगाया कि तीनों राजनीतिक पार्टियां पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन का सियासीकरण कर रही हैं। 

इसके अलावा किसानों ने छावनी रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर वहां पक्के तौर पर धरना शुरू कर दिया। पटियाला में खेती कानूनों के खिलाफ गांव धबलान के रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम करके किसानों द्वारा लगाया पक्का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। साथ ही पातड़ां के न्याल में एक पेट्रोल पंप को घेरकर भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

बठिंडा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में आप कार्यकर्तओं ने एक मॉल का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सतिकार सभा कमेटी के सदस्य लक्खा सिधाना भी मॉल के आगे धरना लगाने पहुंचे। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानून के विरोध में ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन बटाला भी किसानों के समर्थन में उतर आई है। शुक्रवार को एजेंट एसोसिएशन बटाला की ओर से प्रधान मलकीत सिंह सेखवां के नेतृत्व में जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया।

मुक्तसर, गुरदासपुर और संगरूर में कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने संगरूर-धूरी रोड पर स्थित गांव लड्डा में टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान टोल प्लाजा के एक तरफ से बिना टोल अदा किए वाहन गुजरते रहे।

वहीं अमलोह के विधायक रणदीप सिंह नाभा ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कृषि कानून के खिलाफ अमलोह बस स्टैंड से मंडी गोबिंदगढ़ मुख्य चौक तक ट्रैक्टर रैली निकाली। विधायक रणदीप सिंह ने कहा कि मैं जिंदगी च पैहली वार काली पग्ग किसाना करकै बन्नी आ... मैं किसानों की आवाज को दबने नहीं दूंगा। अगर केंद्र सरकार से कृषि कानून में कोई कमी रह गई है तो इसमें संशोधन करना चाहिए। इसे दोबारा संसद में लाकर बहस के बाद ही लागू किया जाए और केंद्र सरकार एमएसपी जारी रखने की गारंटी भी दे सकती है।

सांसद मलिक के घर के बाहर किसानों का धरना जारी 
किसानों के 31 संगठनों ने दूसरे दिन भी भाजपा सांसद श्वेत मलिक की कोर्ट रोड स्थित कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने सड़क पर कारपेट बिछाकर धूप से बचने के लिए शामियाने भी लगा लिए। किसान संघर्ष कमेटी के नेता कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि जब तक भाजपा नेता किसान विरोधी कानून पर किसानों के पक्ष में नहीं उतरते, उनके घरों के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें