फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में आया यू- टर्न, आप विधायक और महिला के बीच हुआ समझौता

Fri, 26 Oct 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

 आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर महिला के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के दर्ज मामले में यू-टर्न आ गया है। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की अर्जी दायर की गई है। वहीं अदालत परिसर में महिला से जब समझौते के बारे में पूछा गया तो कहा कि वह कुछ नहीं कहना चाहती। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के रोपड़ हलके से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और मामले की शिकायतकर्ता सीजेएम पूजा अनदोत्रा की अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों ने अपने बयान भी दर्ज करवाए। अदालत में पेश समझौते में कहा गया कि 28 जुलाई 2017 को दर्ज इस मामले के कारण बने मतभेद अब दूर हो गए हैं। 

बयान में कहा गया है कि समाज में आपसी तालमेल बना रहे, इस कारण नजदीकी लोगों ने समझौता करवा दिया है। अब दोनों में मतभेद नहीं रहे और शिकायतकर्ता को मामला रद्द होने में कोई एतराज नहीं है। दोनो पक्ष हाई कोर्ट में पेश होकर मामले को रद्द करने की अपील करेंगे। सीजेएम अदालत द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर हाईकोर्ट में दिए हैं। 
विज्ञापन


 महिला और विधायक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला ने विधायक संदोआ पर उसके साथ छेड़छाड़ करने, बदसलूकी करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले को अकाली दल ने भी तूल दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें