शराबखोरी के खिलाफ एल्कोहलिक एनोनिमस और चंडीगढ़ पुलिस अब मिलकर अभियान चलाएंगे। यह बात एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने सेक्टर नौ स्थित कार्मल कॉन्वेट में वेल्कम ग्रुप ऑफ एल्कोहलिक एनोनिमस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर कही।
इस अभियान के तहत एल्कोहलिक एनोनिमस चंडीगढ़ पुलिस की ओर से लगाए नाके पर खड़ी होगी और शराब छोड़ने का मैसेज देंगे।
चौधरी ने कहा कि शराब की लत छूटने से एक्सीडेंट और क्राइम रेट काफी कम हो जाएंगे। पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट सविता मल्होत्रा ने दावा किया कि संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियान से लोगों की शराब की छूट सकती है।
इस मौके पर बताया गया कि यदि कोई भी शराब की लत से छुटकारा पाना चाहता है तो वह संस्था के हेल्पलाइन नंबर 9417037358 पर डायल कर सकता है।
इसके अलावा संस्था की वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान करीब 100 लोगों ने लत छुड़वाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शराब की लत को आसानी से छुड़वाया जा सकता है। इसका सदस्य बनने के लिए किसी फीस की जरूरत नहीं पड़ती।