एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग मुलाजिमों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का फैसला लिया। सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात सैकड़ों मुलाजिम फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर जुटेंगे।
साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा गैर हाजिर रहने के लिए जारी किए नोटिस का निजी जवाब देंगे। वहीं, बीएड अध्यापक फ्रंट भी एसएस-रमसा मुलाजिमों के पक्ष में आ गया है। सोमवार को फ्रंट के मेंबर भी मुलाजिमों के संघर्ष में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक रविवार को फेज-8 स्थित धरनास्थल पर एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग की विभिन्न जिला इकाईयों में मीटिंग हुई। मीटिंग में तय किया गया कि भले शिक्षा विभाग उनके संघर्ष को खत्म करने के लिए चाहे कोशिश कर रहा है। लेकिन मुलाजिम धरनास्थल से नहीं हटेंगे।
इस दौरान तय किया गया कि सोमवार को सभी जिलों में कार्यरत मुलाजिम धरनास्थल पर आफिस टाइम से पहले जुटेंगे। इसके बाद डीजीएसई के सामने निजी तौर पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
मुलाजिम को डीसीएसई आफिस तक पहुंचाने के लिए जिला यूनियनों की ड्यूटियां भी लगा दी हैं। जिक्रयोग है कि रमसा-नॉन टीचिंग मुलाजिम 42 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल पर थे। जबकि मुलाजिमों का नियमित धरना 14वें व भूख हड़लाल 7वें में प्रवेश कर गई। इस दौरान सुखजिंदर व रणबीर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।