मलोया स्थित स्नेहालय के पीछे जंगल में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना से करीब 12 घंटे पहले युवक ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर कहा कि वह मरने जा रहा है। यह सुनकर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अगले दिन उसका शव पेड़ से लटकता मिला।
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम राहुल है वह मलोया में परिवार समेत रहता था। बीती शनिवार रात शराब के नशे में उसकी घर वालों से लड़ाई हो गई। इसके चलते वह रात वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार, रात करीब 12.30 बजे खुड्डा लाहौरा में रहने वाली बड़ी बहन को फोन कर राहुल ने कहा कि वह मरने जा रहा है। यह सुनकर घर वाले परेशान हो गए और रात भर राहुल को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला।