दिल्ली में मंत्री के सेक्स टेप के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब में शर्मसार हो गई। पार्टी के ऑब्जर्वर रेप के मामले में घिर गए हैं। आज प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी में सुनाम के यूथ विंग के प्रधान रविंदर ढिल्लों ने एक पार्टी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला दबा दिया। एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है। प्रेस क्लब में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सुनाम में तैनात एक नेता ने अपनी घरेलू नौकरानी का शारीरिक शोषण किया।
महिला ने कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने शिकायत पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक से की। उसके बाद उस महिला को एक लाख रुपये देकर चुप करवा दिया गया। जबकि, दिल्ली के उस नेता को संगरूर से हटा कर पटियाला भेज दिया गया।