फायरब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नए मोर्चे 'आवाज-ए-पंजाब' में सुच्चा सिंह छोटेपुर को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है।
चर्चा है कि छोटेपुर को नए फ्रंट आवाज-ए-पंजाब का चीफ कन्वीनर बनाया जा सकता है। छोटेपुर सिद्धू के प्रपोजल से राजी हैं। सिद्धू चाहते हैं कि वे खुद मुख्यमंत्री के दावेदार हों और छोटेपुर पार्टी की जिम्मेदारी संभालें। इस बारे में जब छोटेपुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा- "मैं सिद्धू से नहीं मिला, लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है।"
परगट सिंह ने भी पुष्टि की थी कि छोटेपुर से बात चल रही है। गौरतलब है कि सिद्धू, परगट और बैंस बंधुओं का अपनी-अपनी सीटों को छोड़कर कहीं कोई असर नहीं है। जबकि छोटेपुर के पास पूरे राज्य में संगठन का ढांचा है। इसीलिए सिद्धू उन्हें साथ लाना चाहते हैं। छोटेपुर ने माना कि बैंस ब्रदर्स के साथ उनकी नजदीकियां रही हैं। उन्होंने ही बलविंदर सिंह बैंस को अकाली दल अमृतसर के यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया था। छोटेपुर तब अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष थे।