फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राठी की हत्या के बाद पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे राठी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


चंडीगढ़। पूर्व विधायक और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद प्रदेश के अन्य पूर्व विधायकों ने भी जान के खतरे की आशंका जताई है। पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रामबीर सिंह की अगुवाई में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इससे पहले पूर्व विधायकों ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. नफे सिंह राठी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान रामबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी गई है कि पूर्व विधायकों को फ्लैट के लिए पंचकूला में जमीन आवंटित की जाए। इसके साथ ही पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधा में कैशलेस प्रणाली में रखने की मांग रखी गई। इसके साथ ही दूसरे राज्यों की तर्ज पर 15 हजार रुपये चिकित्सा भत्ता देने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या मामले को देखते हुए पूर्व विधायकों ने सुरक्षा की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है, क्योंकि चुनाव के चलते उन्हें भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाना पड़ता। इस स्थिति को देखते हुए जितने भी पूर्व विधायक हैं, उन्हें सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें