फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उत्कृष्ट कार्य करने पर चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत का एचएसआईआईडीसी बड़ी पुलिस स्टेशन को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवार्ड
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेश कुमार को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
चंडीगढ़। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मचारियों को वीरवार को हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने मेडल, प्रशंसा पत्र और 50000 रुपये की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। यहां फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए गए पहले राज्य पुलिस महानिरीक्षक और अधीक्षक सम्मेलन में कर्मचारियों को यह पुस्कार दिया गया। इसके साथ ही कपूर ने सोनीपत जिले की बड़ी पुलिस स्टेशन को को राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के खिताब से नवाजते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया है। चयनित पुलिसकर्मियों में प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इसी प्रकार, हेड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापकों और विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। राम कुमार वर्तमान में हिसार में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है। ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्यप्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें