फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-गोवा चुनावों के बाद केजरीवाल का नया प्लान, अब इस राज्य पर फोकस

Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद अरविंद केजरीवाल अब एक नए राज्य के मिशन पर निकल गए है। आम आदमी पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं। उन्हें भरोसा है कि पंजाब के लोग दिल्ली का इतिहास दोहराएंगे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल करीब 400 जनसभाएं करने के बाद यूटी रेस्ट हाउस पहुंचे। मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में वे पंजाब को लेकर आश्वस्त दिखे। उधर, केजरीवाल ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं का अगला निशाना हिमाचल और गुजरात है।

पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल और गुजरात की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। वहां के प्रभारियों को पहले से ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अरविंद केजरीवाल चार फरवरी की शाम तक चंडीगढ़ में ही रुकेंगे। यहीं से पंजाब की रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने पंजाब में की 400 जनसभाएं

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ भारी रोष है। सरकार विरोधी लहर का सीधा लाभ आम आदमी पार्टी को मिल रहा है।

कांग्रेस की इस बार भी पंजाब में दाल नहीं गलेगी। पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान 400 से अधिक जनसभाओं को संबोधित करने वाले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव अभियान में उन्होंने खुद राज्य के लगभग सभी हलकों का दौरा किया है।

आप राज्य के लोगों को इसका अहसास करवाने में कामयाब रही है कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने प्रदेश को विकास के मामले में पचास साल पीछे धकेल दिया है और कांग्रेस के पास आज भी लोगों को देने के लिए कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं है। लोगों के समर्थन के आधार पर आप पंजाब में अपने बल पर सरकार बनाने में कामयाब होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें