फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट से मिले सिर्फ 35 करोड़, जारी होगा नई ट्रेनों का शेड्यूल

Sat, 04 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
rail budget - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संसद में पहली बार आम बजट के साथ रेल बजट पेश किया गया। रेल बजट में इस बार चंडीगढ़ को कुल 35 करोड़ रुपये मिले हैं। जिन्हें स्टेशन के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


अंबाला मंडल डीआरएम दिनेश ने बताया कि जुलाई में नई ट्रेन के लिए शेड्यूल जारी हो सकता है। फिलहाल चंडीगढ़ के लिए कोई नई घोषणा नहीं है। रेल मंत्रालय ने चंडीगढ़ के लंबित रेलवे प्रोजेक्टों को भी स्वीकृति प्रदान की है। 

इनमें स्टेशन पर पहली मंजिल का निर्माण, स्टेशन पर रूफटॉप सोलर प्लांट और रेल यात्रियों के लिए लिफ्ट लगाने को मंजूरी मिली है। डीआरएम ने कहा कि इस बार रेल सुरक्षा, मानव रहित क्रासिंग पूरी तरह खत्म करने, स्टेशनों के विकास, रेलवे में स्वच्छता, सुरक्षा पर जोर, नई रेल लाइन और स्टेशनों पर सोलर प्लांट इंस्टाल करने की योजना है। 
विज्ञापन


रेल बजट का अगर पूरा आंकलन किया जाए तो इस बार रेल सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने अमर उजाला से रेल बजट पर विशेष बातचीत में बताया कि चंडीगढ़ और अंबाला को सोलर स्टेशन और विकलांगों के लिए अनुकूल बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इस दिशा में अंबाला और चंडीगढ़ में कार्य जारी है। 

जल्द ही इन दोनों स्टेशन पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट इंस्टाल किए जाएंगे। ई -टिकटिंग के लिए की घोषणा से शताब्दी, सुपरफास्ट व अन्य एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इन ट्रेन में सेवाओं का विस्तार        

वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : PTI
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बॉयो टॉयलेट और क्लीन माई कोच सेवा की शुरुआत की जाएगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से टूरिज्म और धार्मिक यात्राओं के लिए अलग से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसकी जल्द घोषणा की जाएगी।    
        
हरिद्वार और कालका-वैष्णो देवी ट्रेन के बढ़ सकते हैं फेरे
सरकार की ओर से रेल बजट में धार्मिक व पर्यटक स्थलों के लिए ट्रेन की बात की गई है। लोगों की मांग देखते हुए हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी विभाग की ओर से मिल सकती है। 

कालका-वैष्णो देवी कटरा, जो हफ्ते में मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। इस ट्रेन को हफ्ते में तीन दिन किया जा सकता है। वहीं शहर की सांसद किरण खेर की ओर से पश्चिम एक्सप्रेस के श्री महावीर जी स्टेशन पर अतिरिक्त स्टॉपेज की मांग है। जो पूरी हो सकती है।

चंडीगढ़ से इन ट्रेन में सेवाओं का विस्तार          
उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217/14218) और सद्भावना सुपरफास्ट में (12231/12232) और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्प्रेस 15011/12 में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कालका-शिरडी साईं नगर को भी हफ्ते में तीन दिन किया जायेगा। ट्रेन नंबर 22451/22452 बांदरा टर्मिनस से चंडीगढ़, ट्रेन नंबर 12217/12218 केरल संपर्क क्रांति चंडीगढ़ से कोच्चुवली, ट्रेन नंबर 12449/12450 चंडीगढ़ से मडगांव और ट्रेन नंबर 15903/04 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन की जगह तीन दिन चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें