फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एशियाई के बाद अब राष्ट्रीय खेलों में अपना दम दिखाएंगे हरियाणा के 800 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला स्थित हरियाणा ओलंपिक भवन कार्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक
विज्ञापन


खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ियों के कैंप और ट्रायल को लेकर हुई लंबी चर्चा
खिलाड़ियों को बांटी जाएगी स्पोर्ट्स किट, 43 खेलों में लेंगे हिस्सा
चंडीगढ़। एशियाई खेलों के बाद अब प्रदेश के 800 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। 25 अक्तूबर से गोवा में शुरू होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर हरियाणा ने तैयारियां मुकम्मल करनी शुरू कर दी हैं। शनिवार को इस संबंध में पंचकूला स्थित हरियाणा ओलंपिक भवन के कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय खेलों के हरियाणा इंचार्ज और ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने की।
प्रदेशभर से आए खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए खिलाड़ियों की ट्रायल, कैंप और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रोवर ने कहा कि गोवा में 25 अक्तूबर से लेकर नौ नवंबर तक 37वें राष्ट्रीय खेल होंगे। 26 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। करीब 800 खिलाड़ियों का दल हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा। 43 खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी भाग लेंगे। बैठक में आगामी दिनों में खिलाड़ियों के ट्रायल और कैंप को लेकर खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ योजना बनाई गई। सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाई जाएगी। ग्रोवर ने कहा कि विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जो खेल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के साथ एक बेहतर तालमेल रखेंगी। 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने देशभर में तृतीय स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बैठक में राज्यसभा सांसद और हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा ओलंपिक संघ के उप प्रधान सूरजपाल अम्मू, महामंत्री नीरज तंवर, संयुक्त सचिव जगमेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजकमल ढांडा, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास नांदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश, हरियाणा नेटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें