चंडीगढ़। आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेेट ग्राउंड में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी मैच में कर्नाटक के 429 रन के विशालकाय स्कोर के जवाब में चंडीगढ़ बेहतरीन शुरुआत के बाद दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 8 विकेट पर 211 रन बनाकर संघर्षरत है। चंडीगढ़ ने मात्र 20 रनों के अंतराल में छह विकेट गंवा दिए।
मैच के दूसरे दिन कर्नाटक 429 पर ऑलआउट हो गई, जिसमें प्रखर चतुर्वेदी (220) टाॅप स्कोरर रहे जबकि हर्षिल धरमानी (67) और ध्रुव प्रभाकर (56) ने अर्धशतक जड़े। ईवराज रणौटा ने 103 रन देकर चार विकेट जबकि हर्षित ने 101 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में चंडीगढ़ ने दो विकेट के नुकसान पर 187 रन तक बेहतरीन शुरुआत दी परंतु पारस आर्य के 67 रन देकर 4 विकेट और शशि कुमार के 77 रन देकर चार विकेट की घातक गेंदबाजी ने कर्नाटक को मैच में वापसी करवाई। दीपेंद्र कुश (83) और देवांग कौशिक (58) ने अर्धशतक जड़े। चंडीगढ़ अभी भी 218 रनों से पीछे है।