फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एईओ हरजीत संधू बने सीएचबी के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर (एईओ) हरजीत सिंह संधू को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सचिव और हॉस्पिटैलिटी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कई अन्य अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है। सलाहकार धर्मपाल ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रोहित गुप्ता को उनके पद से मुक्त कर दिया है और एचसीएस सुमित सिहाग को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंजीनियरिंग विभाग के विशेष सचिव पद का चार्ज आईएएस हरगुनजीत कौर को दिया गया है। अब तक यह पद दानिक्स कैडर के अधिकारी अखिल कुमार के पास था। इसके अलावा चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्पेशल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद से आईएएस पूर्वा गर्ग को मुक्त कर दिया गया है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की मंजूरी के बाद ही उनके सलाहकार धर्मपाल की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें