फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे : तेजी से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस, लोग अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगले 20 वर्षों में 70 साल के लोग ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त होंगे। मौजूदा समय में यह मर्ज तेजी से बढ़ रहा है। लोग इससे अनजान हैं क्योंकि 70 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण सामने नहीं आता। इसलिए जरूरी है कि 60 साल के बाद महिलाएं और 65 साल के बाद पुरुष अनिवार्य रूप से इसकी जांच कराएं। डेस्का स्कैन इसकी सबसे आसान जांच है। यह जानकारी पीजीआई इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा व उनकी टीम ने मंगलवार को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के अवसर पर संस्थान में दी। इस दौरान ऑस्टियोपोरोसिस पर तैयार की गई गाइड बुक भी जारी की गई।
विज्ञापन

प्रो. भडाडा ने बताया कि ऐसे मरीजों के लिए एक साल पहले ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक बोन डिजीज (ओपीएमबीडी) क्लीनिक की शुरुआत की थी। इसका संचालन महीने के पहले मंगलवार को किया जा रहा है। क्लीनिक में अब तक 130 मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें 93 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इन मरीजों का ब्योरा एकत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन ऑस्टियोपोरोसिस रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (ओआरआई) का संचालन कर रहे हैं। इसमें उन मरीजों की पूरी डिटेल दर्ज है। इस मर्ज को लेकर सजग रहने की जरूरत है। लक्षणों का खुद आकलन करें। वहीं, अगर मर्ज पता चल जाए तो गिरने से बचाव के उपायों का सावधानी से पालन करें। खासतौर पर शौचालय में सावधानी से जाएं क्योंकि ऐसे मरीज सबसे ज्यादा शौचालय में गिरकर फ्रेक्चर के शिकार होते हैं। इस अवसर पर डॉ. सोहम मुखर्जी, डॉ. लिजा दास, डॉ. आशु रस्तोगी, डॉ. उत्तम सैनी (ऑर्थोपेडिक विभाग), डॉ. नरेश सचदेवा, डॉ. रिमेश पाल और प्रोफेसर एके सिन्हा (एंथ्रोपोलॉजी विभाग, पीयू चंडीगढ़) मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट
ये बना सकता है ऑस्टियोपोरोसिस का मरीज
- बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय से गैस की दवा का सेवन करना
- मधुमेह टाइप 1 और टू का मर्ज
- स्टेरॉएड का लंबे समय तक सेवन
- मेनोपोज
- विटामिन डी और प्रोटीन की कमी
- रह्येमेटाइड आथ्राइटिस
- थायराएड, शराब और धूम्रपान
इनसेट
ऑस्टियोपोरोसिस है तो गिरने से बचें
- शौचालय के बल्ब का स्विच बाहर लगाएं
- शौचालय साफ और सूखा रखें
- कमोड के वास स्पोर्ट के लिए एक हैंडल लगाएं
- फिसलन वाले फर्श पर ध्यान से चलें
- अगर सोकर उठने पर चक्कर आता है तो अचानक चलने के बजाय कुछ देर रुककर बेड से उठे
- उबड़-खाबड़ मार्ग के बजाय समतल मार्ग पर जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें