फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropar News: बाल-बाल बचा बेअदबी का आरोपी, पुलिस हिरासत में वकील ने तान दी पिस्तौल

Thu, 27 Apr 2023 10:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, रूपनगर/चंडीगढ़

सार

पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में अब तक सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। उसके दो मोबाइल फोन में से एक फोन की कॉल्स डिटेल आना अभी बाकी है। उसके डोप टेस्ट के लिए नशे संबंधी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
पिस्तौल को अनलोड करता सुरक्षाकर्मी, वकील को काबू करता जवान व लाल टी-शर्ट में बेअदबी का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोरिंडा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना का आरोपी जसवीर सिंह गुरुवार को रोपड़ अदालत परिसर में उस समय बाल-बाल बच गया, जब पेशी के लिए लाते समय एक वकील ने उस पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले की वह गोली चलाता पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूरे घटनाक्रम को देख लोगों को प्रयागराज कांड की याद आ गई। प्रयागराज में पुलिस हिरासत में ही मफिया अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। हालांकि यहां मुस्तैद पुलिस ने वक्त रहते वकील को दबोच लिया।

विज्ञापन


बेअदबी का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद गुरुवार को पुलिस जसवीर सिंह को अदालत लाई थी। उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत परिसर लाया गया। जैसे ही उसे अदालत में पेश किया गया, वहां मौजूद एक वकील साहिब सिंह खुरल ने पिस्तौल निकाल ली। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए वकील को दबोचकर उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। वकील सादे कपड़ों में था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वकील को हिरासत में ले लिया और अदालत से आम लोगों को बाहर निकाल दिया। पूरे घटनाक्रम पर अदालत की महिला जज ने भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

वकील साहिब सिंह खुरल को पकड़ ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी का रिमांड दो दिन बढ़ा
पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में अब तक सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। उसके दो मोबाइल फोन में से एक फोन की कॉल्स डिटेल आना अभी बाकी है। उसके डोप टेस्ट के लिए नशे संबंधी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। इस पर अदालत ने आरोपी का पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दिया। पुलिस को अगली पेशी पर आरोपी का मेडिकल करवाने और सैंपल की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। आरोपी जसवीर सिंह को अब 29 अप्रैल को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह है मामला
सिख युवक जसवीर सिंह सोमवार को जूतों के साथ गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में दाखिल हो गया था। अंदर घुसते ही उसने पाठी सिंहों के साथ मारपीट शुरू कर दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटते हुए बाहर ले गए। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें