शिकायकर्ता का कहना है कि जब वह महिला से मिला तो उसने खुद को हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की रिशतेदार बताया। साथ ये भी दावा किया हरियाणा का कोई भी काम हो, वह उसे बताएं तो करा देगी। महिला ने ये भी बताया था कि वह कई साल तक दिल्ली के टॉप के स्कूल में वाइस प्रिंसिपल रही है, वहां पर आईएएस और बड़े अधिकारियों के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए उनका नेटवर्क बना है।
एडीजीपी सीआईडी के सामने रखे भ्रष्टाचार के दस्तावेज
शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा सोमवार को सीआईडी चीफ एडीजीपी आलोक मित्तल से मिलने पहुंचा और यहां पर सबूतों के साथ अपनी बात दोहराई। मनचंदा ने महिला पूनम चोपड़ा के साथ हुई बात समेत अब तक उनके रुके हुए बिलों आदि के दस्तावेज दिखाए। रिंकू का कहना है कि वह इस मामले में शामिल सभी अधिकारियों को सजा दिलाकर ही दम लेगा।
रिंकू का ये भी दावा है कि मिशन के साथ 50 से अधिक ट्रेनिंग पार्टनर प्रदेश में काम कर रहे हैं। पहले ट्रेनिंग पार्टनर खुद अपना सैटअप तैयार करते हैं और गरीब बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। चार से पांच माह का कोर्स पूरा होने पर और पात्र को नौकरी या स्वरोजगार शुरू करने के बाद मिशन बिल पास करता था। मनचंदा का आरोप है कि सभी ट्रेनिंग पार्टनर की कई साल से करीब 30 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।
हायरिंग कमेटी पर भी उठे सवाल
सीएसओ के पद पर तैनात रहे डा. दीपक शर्मा की नियुक्ति को लेकर मनचंदा ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उस समय बनी हायरिंग कमेटी की भी जांच होनी चाहिए। क्योंकि दीपक शर्मा की नियुक्ति सारे नियम और गाइडलाइन को तोड़कर की गई थी। ऐसे में उससे इतने साल तक लिए गए वेतन की रिकवरी होनी चाहिए और जिस कमेटी ने शर्मा की नियुक्ति की थी, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटी में एक आईएएस समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
गीता जयंती समारोह में आईएएस विजय दहिया आस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। सरकार इस बार आस्ट्रेलिया में सरकार गीता जयंती समारोह का आयोजन कर रही है। इसके लिए पहले से तैयारी कर ली गई थी। गृह मंत्री अनिल विज और विजय दहिया को इस समारोह में भाग लेने के लिए जाना था। अब विज अपने पीए के साथ अकेले इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मालूम हो कि दहिया पर हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की है।